{"_id":"6192ba3e2a8a7200cd743daa","slug":"health-workers-will-be-at-your-door-every-15th-day-bhiwani-news-hsr616961691","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर 15वें दिन स्वास्थ्यकर्मी होंगे आपके द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर 15वें दिन स्वास्थ्यकर्मी होंगे आपके द्वार
विज्ञापन
लारवा की जांच के लिए पानी का सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
नवनीत शर्मा
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाव के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर 15वें दिन जिले के प्रत्येक घर में जाएंगे और अभियान को सिरे चढ़ाएंगे।
अभियान के दौरान जागरूकता से लेकर स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। कोरोना संक्रमण के खतरा टलने के बाद आए डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह तैयारी की है। ताकि जिले में बढ़ते डेंगू मच्छर के डंक को रोका जा रहे। जिले में डेंगू के अब तक 293 मरीज सामने आ चुके हैं। अगर समय पर इस प्रकोप को रोका नहीं गया तो यह बड़ी समस्या बन सकता है।
हर आशंकित मरीज के लिए जाएंगे सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे में जुटे सुपरवाइजर और टीम के सदस्यों को निर्देश जारी किए हैं कि अभियान के दौरान प्रत्येक बीमार की जांच की जाए। जांच के दौरान अगर किसी में डेंगू, चिकनगुनिया और फिर मलेरिया होने की आशंका होती है तो उसके तुरंत प्रभाव से सैंपल लेकर लैब भेजे जाएं, ताकि उसमें बीमारी की पुष्टि हो सके। साथ ही बुखार से ग्रस्त प्रत्येक नागरिक की जानकारी स्वास्थ्यकर्मी अपने रजिस्टर में दर्ज करेगा और समय-समय पर उसका फीडबैक भी लेगा।
विज्ञापन
पोस्टर के माध्यम से जागरूक कर विभाग की गिनवाएंगे सुविधा
टीम के सदस्यों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाव, रोकथाम, सावधानियों से संबंधित पोस्टर दिए गए हैं। ये पोस्टर टीम के सदस्य डोर टू डोर अभियान के दौरान लोगों को वितरित करेंगे। साथ ही उन्हें इनके बारे में जागरूक भी करेंगे। इस दौरान वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन बीमारियों से संबंधित की गई तैयारियों के बारे में भी बताएंगे, ताकि लोगों में बीमारियों के प्रति मानसिक दबाव या डर न रहे। स्वास्थ्य विभाग के पास अस्पताल में बेड, चिकित्सक, दवा और इंजेक्शन की सुविधाएं हैं, किसी के बहकावे में न आएं। किसी को बीमारी की आशंका है तो वे समय पर जांच करवा लें।
सीएचसी इंचार्ज की संभालेंगे अपने एरिया की कमान
जिले में फिलहाल सात सीएचसी हैं, जोकि कैरू, मानेहरू, जमालपुर, तोशाम, मिरान, लोहारू और धनाना है। विभाग ने सीएचसी क्षेत्र में एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे को सिरे चढ़ाने के लिए सीएचसी इंचार्ज को ही अभियान की कमान दी है। इसमें ध्यान रखना है कि डेंगू के सबसे प्रभावित क्षेत्र में अभियान का विशेष ध्यान रखा जाए। अगर उपचार या जांच संबंधित सामग्री की जरूरत है तो तुरंत सिविल सर्जन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
डेंगू के आठ नए मरीज मिले, 32 के सैंपल भेजे लैब
जिले में सोमवार को डेंगू के आठ नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 293 हो गई है। हालांकि इनमें से 277 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं 16 मरीज नागरिक अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में दाखिल है। सोमवार को डेंगू की जांच के लिए 32 आशंकित मरीजों के सैंपल लैब में भेजे हैं। मलेरिया की जांच के लिए सोमवार को 306 सैंपल लिए गए, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में मलेरिया की जांच के लिए 14333 ब्लड स्लाइड और डेंगू की जांच के लिए 2048 सैंपल लिए हैं। एंटी लारवा अभियान के दौरान डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर 4134 को चेतावनी नोटिस जारी किया है। हालांकि जिले में अभी तक मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है।
प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अलर्ट
डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अलर्ट है। विभाग ने जिले को डेंगू मुक्त बनाने के लिए विशेष योजना तैयार की है, जिसको पूरा करने के लिए स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी है। स्वास्थ्यकर्मी पूरे जिले को एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे से कवर करें, इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही लोगों को इन रोगों की रोकथाम, बचाव के प्रति जागरूक करने में भी विभाग लगा हुआ है। मरीजों के उपचार के लिए विभाग के पास सुविधाएं है, प्रत्येक मरीज को उपचार दिया जा रहा है।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।