फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health: Seven people lost their lives due to heart disease in the last two weeks

स्वास्थ्य: पिछले दो हफ्तों में दिल की बीमारी में गंवाई सात लोगों ने जान

Wed, 20 Dec 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Health: Seven people lost their lives due to heart disease in the last two weeks
मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ. यतिन गुप्ता। स्वंय
भिवानी। सर्दी का सितम अब दिल के मरीजों पर भारी पड़ रहा है। पिछले दो सप्ताह में ही दिल के सात मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं चिकित्सकों ने भी हृदय रोगियों के लिए बर्फीली हवाओं यानी सूखी ठंड को बेहतर खतरनाक बताया है।
विज्ञापन

सर्दी में मांसपेशियों में जकड़न के साथ साथ हृदय रोगियों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। लगातार गिरते तापमान में सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। इससे बाल रोगियों के साथ बुजुर्ग लोगों और हृदय रोगियों को खास एहतियात बरतने की भी जरूरत है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में सीने में दर्द के 10 से 15 केस हर रोज आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर ह्रदय रोग से संबंधित, सीने में दर्द, बीपी, शुगर के मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा सर्दी होने के कारण नशों में सिकुड़न होने से 40 से 80 वर्ष तक के व्यक्तियों की हार्ट से संबंधित ज्यादा परेशानी होने के कारण मृत्यु तक हो जाती है। जिले में पिछले दो सप्ताह के अंदर दिल के लगभग सात मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



ये रहें हृदय रोगी विशेष सावधानी
- दिल के मरीज सुबह-शाम कम बाहर निकलें।

- खाने में कम नमक का प्रयोग करें।

- धूप निकलने पर हर रोज 45 मिनट तक सैर करें।

- ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी का सेवन करें।

- ज्यादा परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह लें।


इस समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत हृदय रोगियों को है। नशों में सिकुड़न होने के बीपी, शुगर के मरीज ज्यादा आने लगते हैं। इस समय दिल के मरीजों को ठंड से ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत होती है। समय-समय पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य करना चाहिए। जो लोग दवाइयां ले रहे हैं वे नियमित सेवन करते रहें किसी भी तरह की कोताही जान लेवा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. यतिन गुप्ता, सामान्य रोग विशेषज्ञ जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article