Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health: District surrounded by dengue, viral and corona infection, increased concern of health department

स्वास्थ्य: डेंगू, वायरल और कोरोना संक्रमण से घिरा जिला, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Health: District surrounded by dengue, viral and corona infection, increased concern of health department
भिवानी। कोरोना, वायरल के साथ ही डेंगू भी अब परेशानी का सबब बन सकता है। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 10 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि रोजाना ओपीडी में 100 से अधिक वायरल बुखार से ग्रस्त मरीज आ रहे हैं। इन दिनों डेंगू संक्रमण का खतरा भी कॉलोनियों व ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। बरसात के कारण जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं। जिले में डेंगू का एक संक्रमित मरीज है, जोकि पांच सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 10 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना के फिलहाल 66 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 65 मरीज होमआइसोलेट हैं और एक मरीज को अस्पताल में दाखिल करवाया है। शुक्रवार को कोरोना जांच के 140 सैंपल जिला नागरिक अस्पताल में लैब में भेजे हैं। कोरोना की तीनों लहरों में अब तक 27016 संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 26281 मरीज रिकवर हुए हैं और 669 ने जान गवाई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता और टीकाकरण अभियान लगातार जारी है मगर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। टीकाकरण के साथ ही लोग मास्क से दूरी बनाए हुए हैं। जोकि संक्रमण को लगातार बढ़ाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में वायरल ग्रस्त करीब 100 मरीजों में से अधिकतर मरीजों को बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खरास, बदन दर्द की दिक्कतें आ रही हैं, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग हर आयु वर्ग के लोग बीमारी ग्रस्त है। विशेषज्ञ चिकित्सकों दवा के साथ ही मरीजों को एतिहात बरने की सलाह दें रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे में ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें, बासी खाना न खाएं। चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का सेवन करें। खांसी-जुकाम होने पर गुनगुने पानी का सेवन करें और मास्क जरूर पहनें। बुखार के लक्षण हों तो तत्काल जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिसमें मुख्य रूप से मास्क, उचित सामुदायिक दूरी शामिल है। नागरिकों से अपील है कि स्वास्थ्य में दिक्कतें होने पर नजदीक चिकित्सक से जांच अवश्य करवा लें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed