फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health department with the help of fog media to curb HIV

Bhiwani News: अब एचआईवी पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग फोग मीडिया के सहारे जगाएगा जागरूकता की अलख

Sat, 20 Jan 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Health department with the help of fog media to curb HIV
भिवानी। भिवानी जिले में अब एचआईवी संक्रमण पर अंकुश को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावी योजना बनाई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अब फोग मीडिया (परंपरागत प्रचार माध्यम यानी नुक्कड़ नाटक) का सहारा लेगा। इसके लिए एक एनजीओ को इसकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। भिवानी जिले में एचआईवी से संक्रमित 2147 मरीज स्वास्थ्य विभाग से उपचार ले रहे हैं। वहीं एचआईवी का संक्रमण भी बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग परंपरागत तौर तरीकों से इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रभावी कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में एचआईवी के संक्रमण के प्रति लोगों की संकुचित मानसिकता को दूर कर इसके गंभीर परिणामों के प्रति आगाह करने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब जिले भर में इसके लिए फोग मीडिया के माध्यम से जागरूकता का बीड़ा उठाया है। इसमें जिले भर में पीएचसी और सीएचसी में तैनात मेडिकल आफिसर और स्वास्थ्य कर्मी भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को डिप्टी सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी विस्तृत रूप रेखा पर विस्तार से चर्चा भी की गई। जिसमें जिले भर में शहरी और ग्रामीण दायरे के 36 जगहों का चयन किया है। जहां एचआईवी जागरूकता की अलख जगाई जाएगी।
विज्ञापन



एचआईवी संक्रमित पा रहे विभाग से 2250 की पेंशन
स्वास्थ्य विभाग से नियमित इलाज कराने वाले एक लाख 80 हजार से कम सालाना आमदनी वाले 350 एचआईवी संक्रमित हर माह 2250 रुपये की पेंशन भी पा रहे हैं। हालांकि नए संक्रमित भी जांच के दौरान सामने आ रहे हैं। इसमें अधिकांश अधेड़ और युवा संक्रमित सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में यहां जगाई जाएगी जागरूकता की अलख
भिवानी शहर के बैंक कॉलोनी, सेवा नगर, ढाणा रोड, विद्यानगर, जागृति कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, ऑटो मार्केट, लाजपत नगर, खरक, बामला, केलंगा, पावर ग्रिड नीमड़ीवाली, मानहेरू, खानक, ढाका बस्ती तोशाम, दांग, पुर, देवराला, जूई, कैरू, लोहानी, बुढेड़ा, बड़वा, सिवानी वार्ड पांच, मिरान, झुप्पाकलां, लोहारू, कुडल, सिंघानी, ओबरा, ढिगावामंडी, बवानीखेड़ा, मुंढाल खुर्द, धनाना, तिगड़ाना, बलियाली गांव में जागरूकता की अलख जगाई जाएगी।


ये है 2010 से अब तक एचआईवी संक्रमितों की स्थिति

साल- सामान्य जांच- री एक्टिव केस- एएनसी टेस्टिड - पॉजिटिव

2010- 9390- 312- 8073- 03

2011- 11662- 117- 9996- 16

2012- 27996- 146- 4208- 04

2013- 23180- 90- 15084- 15

2014- 29874- 99- 19669- 18

2015- 24164- 98- 17740- 07

2016- 32693- 103- 23679- 15

2017- 33959- 96- 25561- 15

2018-19- 57476- 174- 27014- 23

2019-20- 44443- 152- 19063- 17

2020-21- 37466- 191- 37689- 28

2021-22- 49106- 161- 27379- 15

2022-23- 75155- 191- 37629- 15

अप्रैल से अब तक - 29570- 101- 17131- 18

भिवानी जिले में एचआईवी संक्रमित मरीजों के इलाज के साथ-साथ एचआईवी के संक्रमण को रोकने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत सोमवार से होगी। स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी भी इस जागरूकता अभियान में अहम हिस्सेदारी निभाएंगे। इसके लिए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जागरूकता कैंपेन के लिए रूट चार्ट भी तैयार किया गया है। - डॉ. सुमन विश्वकर्मा उप सिविल सर्जन भिवानी।


स्वास्थ्य विभाग एचआईवी संक्रमितों को सरकार की नीति के अनुसार शर्तें पूरी करने पर हर माह पेंशन दे रहा है। इसके अलावा एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी कदम उठाए हैं। इससे एचआईवी के मरीज पिछले सालों के मुकाबले काफी घटेंगे और लाेगों के अंदर इसके प्रति जागरूकता आएगी जिससे वे सजग रहेंगे। - डॉ. रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी।

गांधी स्टेडियम परिसर में घोड़ा बग्गी झांकी भ्रमण कार्यक्रम में पूजा करते मुख्यअतिथि व मौजूद न

गांधी स्टेडियम परिसर में घोड़ा बग्गी झांकी भ्रमण कार्यक्रम में पूजा करते मुख्यअतिथि व मौजूद न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed