{"_id":"6713ebe18eb72c3de80d0f67","slug":"health-department-team-launched-campaign-in-loharu-discovered-dengue-and-malaria-larvae-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124589-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोहारू में चलाया अभियान, खोजा डेंगू और मलेरिया का लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोहारू में चलाया अभियान, खोजा डेंगू और मलेरिया का लारवा
Sat, 19 Oct 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
लोहारू के वार्ड न. 10 में पानी की टंकियों में लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम।
लोहारू। जिले में डेंगू के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या के बीच लोहारू सीएचसी की टीम ने शहर में विशेष अभियान चला रखा है। इसके तहत शनिवार को हेल्थ इंस्पेक्टर सुमेर सिंह, अजय दहिया और सुरेंद्र सिंह की टीम ने शहर के वार्ड 10 व 11 में घर-घर जाकर डेंगू और मलेरिया के लारवा की जांच की तथा लोगों को भी जागरूक किया।
हेल्थ इंस्पेक्टर सुमेर सिंह, अजय दहिया ने बताया कि बदलते मौसम के दौरान डेंगू और मलेरिया के मच्छरों की बढ़ने की संभावना होती है। टीम के लोगों ने अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर जांच की और जहां भी कहीं पानी एकत्रित होता है, उसका निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कई दिनों तक पानी ठहरे रहने से कूलर, नालियों, गड्ढों आदि में मच्छरों के लारवा पैदा हो जाते हैं जो बाद में मच्छर का रूप धारण करके लोगों को बीमार कर सकते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने घर के साथ साथ आसपास के इलाके में भी पानी को एकत्रित नही होने दें। नालियों आदि की सफाई नियमित रूप से करें। गड्ढों आदि में जहां पानी जमा हो जाता है, वहा काला तेल डाल दें।
उन्होंने लोगों को सलाह दी कि रात्रि में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। अजय दहिया ने बताया कि शनिवार को लोहारू शहर के दो वार्ड में करीब 170 घरों में जांच की गई तथा मलेरिया की जांच के लिए 8 लोगों के ब्लड सैंपल भी लिए गए। उन्होंने बताया कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।