फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health department is telling patients how to take care of themselves, thinking is changing with 'Care Campaign'

Bhiwani News: मरीजों को देखभाल का तरीका बता रहा स्वास्थ्य विभाग, ‘केयर कैंपेनियन’ से बदल रही सोच

Sat, 12 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Health department is telling patients how to take care of themselves, thinking is changing with 'Care Campaign'
केयर कैंपेनियन प्रोग्राम के तहत लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को बेहतर देखभाल और समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए ‘केयर कैंपेनियन प्रोग्राम’ चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ मरीजों के साथ आए तीमारदारों को समझा रहा है कि घर पर मरीज की देखभाल किस तरह करनी चाहिए ताकि इलाज अधूरा न रहे और मरीज जल्द स्वस्थ हो सके।
विज्ञापन

प्रोग्राम की नोडल अधिकारी मौसमी ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ द्वारा इलाज तो बेहतर तरीके से किया जाता है, लेकिन घर पहुंचने के बाद बहुत से मरीज दवा लेना छोड़ देते हैं या लापरवाही करते हैं। ऐसे में तीमारदारों को जागरूक करना जरूरी हो जाता है ताकि वे मरीज की सही समय पर देखभाल कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यही है कि मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी घर पर पूरा और सटीक इलाज मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नियमित जांच करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 18001210095 भी जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति विशेषज्ञों से मुफ्त में स्वास्थ्य संबंधी सलाह ले सकता है।


ये है केयर कैंपेनियन प्रोग्राम
नोडल अधिकारी मौसमी के अनुसार इस अभियान के तहत तीमारदारों को बताया जाता है कि घर पर मरीज की देखभाल कैसे करनी है, दवाएं कब और कैसे देनी हैं, पोषण व स्वच्छता पर ध्यान कैसे देना है। इससे मरीज के दोबारा बीमार पड़ने की संभावना कम हो जाती है। नर्सिंग स्टाफ तीमारदारों को पूरे विवरण के साथ समझाता है कि मरीज की दिनचर्या, दवा और खानपान में किन बातों का ध्यान रखना है।


दिल का दौरा या स्ट्रोक के दौरान ऐसे करें देखभाल
पोषणयुक्त संतुलित आहार लें
डॉक्टर की सलाह से योग, पैदल चलना शुरू करें
धूम्रपान व तंबाकू से दूर रहें
नियमित जांच कराएं, दवाएं समय पर लें

फेफड़ों की बीमारी
तुरंत धूम्रपान छोड़ दें
धुआं फैलाने वाले ईंधन से बचें
बंद कमरे में न रहें

हाई बीपी
कम नमक और कम तेल वाला संतुलित आहार लें
दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं
नियमित व्यायाम करें
डायबिटीज
समय पर खाना खाएं, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाते रहें
मीठे से परहेज करें
मुंह और पैरों की स्वच्छता बनाए रखें
चक्कर या पसीना आने पर कुछ मीठा साथ रखें
गैर संचारी रोगों से बचाव
बीपी और शुगर की नियमित जांच करवाएं
लंबे समय तक एक जगह न बैठें
योग करें, तनाव से दूर रहें
दवाएं खुद से न बदलें, न बंद करें

कैंसर की समय पर जांच जरूरी
30 वर्ष से ऊपर हर व्यक्ति पांच साल में एक बार जांच करवाए
मुंह, स्तन और बच्चेदानी के कैंसर की समय पर पहचान जरूरी
9–14 वर्ष की लड़कियों को बच्चेदानी कैंसर से बचाव का टीका लगवाएं
महिलाएं हर महीने स्तन की खुद जांच करें

ऐसे लें सेवा का लाभ
कोई भी नागरिक 18001210095 नंबर पर कॉल कर विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह बिल्कुल मुफ्त में ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed