फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health department doubled the amount of nutrition for TB patients

Bhiwani News: स्वास्थ्य विभाग ने दोगुनी की टीबी मरीजों की पोषण राशि

Wed, 06 Nov 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 06 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Health department doubled the amount of nutrition for TB patients
भिवानी। निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी के मरीजों को दी जाने वाली पोषण राशि को स्वास्थ्य विभाग ने दोगुना कर दिया है। विभाग के आदेश पर एक नवंबर से टीबी के मरीजों को देय पोषण राशि 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये दी जाएगी। इससे टीबी मरीजों को बेहतर खुराक मिलने पर उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को हर माह पोषण राशि दी जाती है। एक मरीज को ठीक होने में छह माह का समय लगता है। इससे स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक माह मरीजों के खातों में पोषण के लिए 500 रुपये देता है। अब विभाग ने यह राशि 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी है। मरीजों को यह राशि एक नवंबर से ही बढ़ाकर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

2,480 मरीजों का चल रहा इलाज
जिले में इस समय 2,480 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में फिलहाल एक टीबी मरीज दाखिल है। इसका इलाज किया जा रहा है। टीबी मरीज को पूरी तरह ठीक होने में छह माह तक का समय लगता है। इसके लिए विभाग की ओर से टीबी मरीजों के इलाज के लिए जिले में 419 निक्षय मित्र नियुक्त किए गए हैं, जो मरीजों की देखभाल के साथ उनको पोषण किट भी बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घातक बीमारी है टीबी
टीबी एक घातक बीमारी है। जो मुख्य रूप से मरीज के फेफड़ों को प्रभावित करती है। टीबी के जीवाणु हवा से एक से दूसरे मरीज में फैलते हैं। दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना, ठंड के समय भी और रात को सोते समय पसीना आना, थकावट होना, वजन कम होना, सांस लेने में दिक्कत टीबी के मुख्य लक्षण हैं। टीबी के मरीज को ठीक होने में छह माह तक का समय लगता है। अगर मरीज दवाई बीच में छोड़ देता है, तो उसका इलाज दोबारा से शुरू हो जाता है।

जिले में टीबी के 2,480 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मरीजों को दी जाने वाली पोषण राशि बढ़ाई गई है। इसी माह से टीबी मरीजों की पोषण राशि 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है।
- डॉ. सुमन विश्वकर्मा, प्रभारी, क्षय रोग विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed