फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   He tried to commit suicide after killing his sister-in-law in a love affair.

Bhiwani News: प्रेम प्रसंग में भाभी की हत्या कर जान देने की कोशिश की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
He tried to commit suicide after killing his sister-in-law in a love affair.
भाभी की हत्या करने के बाद नागरिक अस्पताल में भर्ती युवक। 
भिवानी। दिनदहाड़े शहर के हनुमान गेट कोयला भट्ठी क्षेत्र के एक मकान में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे पति के मौसेरे भाई ने प्रेम-प्रसंग में भाभी बबीता (38) की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद खुद जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने मकान को सील कर एफएसएल टीम से मुआयना कराया। वहीं, आरोपी देवर अमित को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृत महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

शहर में हनुमान गेट कोयला भट्ठी क्षेत्र निवासी बबीता (38) अपने पति मोनू के साथ दो बच्चे बेटा हिम्मत (15) और छोटा बेटा सूरज (11) के साथ रहती थी। कुछ अर्से पहले ही नया मकान भी बनाया था। मोनू की सगी मौसी का बेटा लोहारू निवासी अमित (35) का उसके घर आना जाना था। अमित भी उनके घर के पास ही अलग रहता था।
विज्ञापन

महिला बबीता दिनोद गेट स्थित एक निजी अस्पताल में बतौर सफाई कर्मचारी काम करती थी। मंगलवार रात की शिफ्ट में उसकी ड्यूटी थी। ड्यूटी के बाद बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घर पहुंची थी। उसके घर पर पहले से ही अमित मौजूद था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अमित ने बेड पर बैठी बबीता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ महिला मदद के लिए चिल्लाती रही। वारदात के समय उसके दोनों बेटे घर पर ही थे। आसपड़ोस के लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी महिला पर चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर चुका था। इसके बाद आरोपी अमित ने खुद जान लेने की कोशिश की। उसने फर्श और दीवार पर कई बार जोर-जोर से सर पटका।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल हालत में दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी महेश कुमार ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
शादी का बना रहा था दबाव
मृतका बबीता का पति मोनू फैक्टरी में मजदूरी करता था। मोनू ने पुलिस को बताया कि अमित उसकी पत्नी के साथ शादी का नाजायज दबाव बना रहा था। इसी के चलते आरोपी ने उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।


पुलिस की क्राइम ऑफ सीन टीम ने मौका मुआयना किया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल मृत महिला के पति की शिकायत पर आरोपी देवर अमित के खिलाफ हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई है।



महेश कुमार डीएसपी भिवानी।



------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed