फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE asked for marks obtained in 9th, 10th and 11th examinations from schools

हरियाणा: एचबीएसई ने विद्यालयों से मांगे 9वीं, 10वीं व 11वीं की परीक्षा में प्राप्त अंक, वेबसाइट पर होंगे अपलोड

Thu, 20 Jan 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 10:34 PM IST
सार

सेकेंडरी के लिए 9वीं एवं सीनियर सेकेंडरी के लिए 10वीं -11वीं कक्षा का रिकॉर्ड देना होगा। स्कूल संचालकों द्वारा 22 जनवरी से चार फरवरी तक वेबसाइट पर अंक अपलोड करने होंगे।

विज्ञापन
HBSE asked for marks obtained in 9th, 10th and 11th examinations from schools
CISCE 12th Term 1 Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) गुरुकुल और विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 के लिए 9वीं, 10वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा के अंक व प्रमाणपत्र ऑनलाइन मांगे गए हैं। इसके लिए  22 जनवरी से चार फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि शिक्षा बोर्ड कार्यालय के प्रयोगार्थ विद्यालयीय परीक्षार्थियों के विवरणों की आवश्यकता है। ऐसे में प्रदेश के सभी विद्यालय संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों के कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 11वीं कक्षा की परीक्षा में प्राप्त अंक व प्रमाणपत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपलोड करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यालयों द्वारा उपलब्ध करवाई गई ऑनलाइन सूचना को ही अंतिम व निर्णायक माना जाएगा। किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 व 254309 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed