फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE: 370000 students of Haryana waiting for hard copy of mark sheet

HBSE: प्रदेशभर के 3,70000 विद्यार्थियों को अंकतालिका की हार्ड कॉपी का इंतजार

Tue, 18 Jul 2023 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 01:47 AM IST
सार

दसवीं और बारहवीं के नतीजे दो माह पहले घोषित हो चुके हैं। बोर्ड चेयरमैन बोले कि डिजिटल वेरिफाइड परिणाम अंकतालिका नौकरी और दाखिला में मान्य है।

विज्ञापन
HBSE: 370000 students of Haryana waiting for hard copy of mark sheet
HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम को जारी होने के दो माह बाद भी प्रदेशभर के करीब 3,70000 विद्यार्थियों को अंकतालिका नहीं मिल पाई है। हालांकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम को डिजिलॉकर पर अपलोड कर चुका है।

विज्ञापन


इससे कोई भी विद्यार्थी कहीं पर भी अपने आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से साइन अप और साइन इन कर डिजिटल वेरिफाइड अंकतालिका प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल वेरिफाइड अंकतालिका विद्यार्थियों के दाखिले और सरकारी नौकरी में हर जगह मान्य है। 
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2023 दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा 15 और 16 मई को कर दी थी। इसके बाद बोर्ड ने विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया है। हालांकि अभी तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रदेशभर में करीब 3,70000  विद्यार्थियों तक अंकतालिका की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं करा पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बोर्ड प्रशासन का दावा है कि अंकतालिका विद्यार्थियों के सीधे विद्यालयों में भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। अब दिक्कत यह भी है कि बारहवीं पास कर चुके विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिला लेने के दौरान दस्तावेजों की वेरिफिकेशन भी करा रहे हैं, इस दौरान उनसे मूल अंकतालिका मांगी जा रही है। विद्यार्थियों की डिजिलॉकर से निकाली गई ऑनलाइन अंक तालिका को भी दाखिला प्रक्रिया के दौरान अमान्य किया जा रहा है। 


दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम डिजिलॉकर पर उपलब्ध है। कोई भी विद्यार्थी कहीं पर भी इसे अपने आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से साइन अप कर डिजिटल वेरिफाइड अंक तालिका प्राप्त कर सकता है। डिजिलॉकर से प्राप्त सभी दस्तावेज इंडियन आईटी एक्ट 2000 के अनुसार वैध हैं, जोकि केंद्र सरकार के सभी विभागों व संस्थानों में प्रवेश और नौकरी संबंधी दस्तावेजों में मान्य हैं। -डॉ. वेदप्रकाश यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed