{"_id":"64d1160224133747420983d3","slug":"hbse-10th-marksheets-will-be-distributed-in-two-days-in-all-districts-except-nuh-and-palwal-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: नूंह व पलवल को छोड़ सभी जिलों में दो दिन में वितरित होंगी दसवीं की अंकतालिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: नूंह व पलवल को छोड़ सभी जिलों में दो दिन में वितरित होंगी दसवीं की अंकतालिकाएं
Mon, 07 Aug 2023 09:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 07 Aug 2023 09:34 PM IST
सार
जिला पलवल और नूंह के जिन विद्यालयों में अंकतालिकाओं की आवश्यकता है वे किसी भी कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
HBSE Gate
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2023 की अंकतालिकाएं नूंह और पलवल को छोड़कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में आठ अगस्त को भेजी जाएंगी। प्रदेश के सभी सेकेंडरी विद्यालयों के मुखिया आठ अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे और नौ अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों से अंक तालिका प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि भिवानी में दसवीं की अंकतालिकाएं बोर्ड मुख्यालय के कमरा नंबर 44 में वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला पलवल और नूंह के जिन विद्यालयों में अंकतालिकाओं की आवश्यकता है वे किसी भी कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। पलवल और नूंह में स्थिति सामान्य होने के बाद अंकतालिकाएं भेजी जाएंगी।
विज्ञापन