{"_id":"68753c2e60cf3b65770bbc57","slug":"havan-on-the-first-day-of-annual-fair-festival-in-tigrana-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136804-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तिगड़ाना में वार्षिक मेला उत्सव के पहले दिन हवन व भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तिगड़ाना में वार्षिक मेला उत्सव के पहले दिन हवन व भंडारा
Mon, 14 Jul 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
बाबा परमहंस लटाधारी मंदिर तिगड़ाना में पूजा करते श्रद्धालु।
भिवानी। तिगड़ाना के बाबा परमहंस लटाधारी मंदिर परिसर में वार्षिक मेला उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके पहले दिन सोमवार को हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। संतों व श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा कर आशीर्वाद लिया। मेला उत्सव का शुभारंभ दरबार पूजा के साथ शुरू हुआ।
संत समागम व पूजा में भिवानी हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम से महंत चरणदास महाराज, ध्यानदास महाराज सहित अनेक संतों ने शिरकत की। वार्षिक मेला उत्सव पर मंदिर में देवी देवताओं की प्रतिमाओं को सजाया और स्वच्छ पर्यावरण के लिए एक कुंडीय हवन भी किया।
श्रद्धालु परमदीप सिंह और कांग्रेस नेता संदीप सिंह ने कहा कि बाबा परमहंस लटाधारी की देशभर में मान्यता है। गांव के लोग चाहे विदेश में रहते हों लेकिन वे आज के दिन बाबा के दरबार को याद कर उनकी पूजा भी करते हैं। इस माैके पर एचपीएससी की पूर्व सदस्य नीलम सिंह, दीपक बंसल, शिवशंकर कसेरा, आनंद बसिया, डॉ. बृजपाल पप्पू, महाबीर सोनी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
मुक्ति की युक्ति आध्यात्मिक सत्संग में ज्ञान वर्षा
भिवानी। गांव कोंट की दक्ष प्रजापति धर्मशाला में सोमवार को आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें मुक्ति की युक्ति आध्यात्मिक मिशन के गुरु हरगुरु सेठ महाराज ने साध संगत को आशीष वचनों से आशीर्वाद देकर अमृत ज्ञान वर्षा की। महाराज ने फरमाया कि मानव प्रभु परमात्मा की प्राप्ति से ही अपना उद्धार कर सकता है। प्रभु परमात्मा की जानकारी ब्रह्मज्ञान से ही संभव है और समय का पैगंबर ही ब्रह्मज्ञान देता है।