{"_id":"686588b2e88bc7d5a605e0fd","slug":"haryanas-womens-team-made-it-to-the-semi-finals-in-the-national-handball-championship-bhiwani-news-c-21-hsr1034-658593-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
Thu, 03 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद खुशी ज
भिवानी। गुजरात के भुज शहर में 28 जून से तीन जुलाई तक 54वीं एचएफआई सीनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसमें हरियाणा की महिला हैंडबाल टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
कोच विवेक खरकिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया है, जिसमें देशभर की श्रेष्ठ टीमें भाग ले रहीं हैं। हरियाणा की टीम ने बेहतरीन खेल प्रतिभा और टीम वर्क का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस टीम में राजू नाथूवास मुख्य कोच, अंजु बलजोत और सुदेश कालुवाला सहायक कोच रहीं।
टीम की कप्तान सोनिया लितानी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाया। हरियाणा की टीम की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. प्रीतपाल सिंह सलूजा, कोच नरेश बलोदा, परवीन दनोदा, विजय कोटियां, डॉ. आकाश परमार, सुमित कोटियां ने भी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।