{"_id":"6998c433f94be1ca4c044f24","slug":"haryanas-budget-will-be-unique-and-excellent-jp-dalal-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147084-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का बजट नायब व शानदार होगा : जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का बजट नायब व शानदार होगा : जेपी दलाल
Sat, 21 Feb 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जेपी दलाल
भिवानी। हरियाणा में शुरू हुए बजट सत्र को लेकर पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी में कहा कि हरियाणा बजट नायब व शानदार होगा। ये बजट सभी की सहमति व बिना नए टैक्स का होगा। उन्होंने विपक्ष के आरोपों व मुद्दों पर एक एक कर पलटवार भी किये।
हरियाणा में शुक्रवार से बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसको लेकर भाजपा सरकार अपना लेखा जोखा जारी कर बजट पेश करेगी। वहीं विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार का खिलाफ अकर्मक है। ऐसे में पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी बजट को लेकर अपना राय दी और विपक्ष के मुद्दों पर आरोपों पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बजट को लेकर प्रथा बदली है। अब बजट हर वर्ग से राय लेकर बजट बनता है। हर साल पहले से ज्यादा और बिना नए टैक्स का बजट पेश होता है। वहीं बजट सत्र को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के आक्रामक मूड पर जेपी दलाल ने कहा कि अच्छा हो विपक्ष सकारात्मक चर्चा करें व अच्छे मुद्दे उठाए। पर सही समय पर विपक्ष गायब हो जाता है, इससे उनकी खबर तो बन जाती है पर लोगों को कोई फायदा नहीं होता।
वहीं हरियाणा कांग्रेस द्वारा मनरेगा का नाम बदलने को लेकर 25 फ़रवरी को विधानसभा के घेराव के एलान पर जेपी दलाल ने कहा कि समय के साथ बदलाव होता है, मनरेगा में बदलाव हरियाणा में मुद्दा नहीं। जेपी दलाल ने हरियाणा पर लगातार बढ़ते कर्ज और विपक्ष के सवालों पर कहा कि हरियाणा का वित्तीय प्रबंधन बढ़िया है, हरियाणा की जीडीपी लगातार बढ़ रही है और प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी। उन्होंने कहा कि विकास व नए इंफ्रा के लिए कर्ज लेना कोई बुराई नहीं।