फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Young man died while standing in line

Haryana: दवा लेने अस्पताल गया युवक अचानक गिरा, लाइन में खड़ा था, मौत

Fri, 08 Nov 2024 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 09:04 PM IST
सार

भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने आए व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। व्यक्ति ओपीडी के कमरा नंबर 22 के बाहर नंबर का इंतजार कर रहा था, अचानक नीचे गिरा और दम तोड़ दिया। व्यक्ति दो बेटियों का पिता था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। 

विज्ञापन
Haryana: Young man died while standing in line
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने आए एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मरीज ओपीडी के कमरा नंबर 22 के बाहर अपने नंबर का इंतजार कर रहा था कि अचानक नीचे गिर गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अन्य लोगों की मदद से उसे तत्काल आपातकालीन कालीन सेवाएं विभाग में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने शव का शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


शहर के हालुवास गेट क्षेत्र निवासी रवींद्र (51) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में अपना चेकअप कराने आया था। ओपीडी पर्ची कटाने के बाद रवींद्र हड्डी रोग विशेषज्ञ के कमरा नंबर 22 के बाहर अपना नंबर आने का इंतजार कर रहा था। कमरे के बाहर काफी भीड़ जुटी थी, जिनके बीच रवींद्र भी खड़ा था। अचानक ही वह नीचे गिर गया। उसे नीचे गिरा देखकर चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े अन्य मरीज भी दूर हट गए और उसे संभाला तो वह बेसुध हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे तत्काल आपात विभाग में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह दो बेटियों का पिता था। उसकी दोनों बेटियां अविवाहित हैं, जबकि रवींद्र मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा है।


दिनोद गेट पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र ने बताया कि शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed