{"_id":"6345c4f3fd83b94cc24d7eb1","slug":"haryana-will-be-the-first-to-implement-the-new-education-policy-in-the-country-bandaru-bhiwani-news-hsr644361495","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई शकि्षां नीति को देश में लागू करने वाला राज्य बनेगा हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई शकि्षां नीति को देश में लागू करने वाला राज्य बनेगा हरियाणा
विज्ञापन
भिवानी। केंद्र सरकार की ओर से बनाई नई शिक्षा नीति को लेकर प्रदेश सरकार विशेष कार्य करने जा रही है। हरियाणा देश में नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा। केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति को 2030 तक लागू करेगी, जबकि प्रदेश सरकार वर्ष 2025 में ही इसे लागू कर पाठ्यक्रम शुरू कर देगी। इसकी जानकारी हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दी।
राज्यपाल ने मंगलवार को सीबीएलयू में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना था मगर किन्हीं कारणों से राज्यपाल देरी से पहुंचे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने देरी से आने पर खेद जताया। समारोह में 1694 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की, जबकि 90 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक के साथ डिग्री दी।
संबोधन के बीच विद्यार्थियों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जब अपना संबोधन शुरू किया तो पंडाल में बैठे कुछ विद्यार्थी आपस में बातचीत करके जोर-जोर से हंस रहे थे, जो अनैतिक लग रहा था। इसको लेकर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को टोका और कहा कि वे आराम से बैठ जाएं। कार्यक्रम में आए हैं तो ध्यान से वक्ता को सुनें। इसके बाद सभी विद्यार्थी शांत हो गए।
विज्ञापन
2030 में भारत के हिस्से आएंगी 10 करोड़ नौकरियां
राज्यपाल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में व्यावहारिक ज्ञान और अपनी मातृभाषा में शिक्षा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि हम अंग्रेजी भाषा सीखें, परंतु इसके गुलाम नहीं बनें और अपनी मातृभाषा पर गर्व करें। विश्व में 2030 तक 30 करोड़ नई नौकरियां आएंगी, जिनमें से 10 करोड़ नौकरियां भारत के हिस्से में आएंगी। इससे बेरोजगारी की समस्या हल होगी।
प्रदेश सरकार वर्ष 2025 में नई शिक्षा नीति लागू करने जा रही है। जिसको लेकर विवि लगातार बेहतर प्रयास कर रहा है। नई शिक्षा नीति को लेकर कार्यशाला और जो भी सरकार सूचना जारी कर रही है उन्हें विवि में लागू किया जा रहा है। विवि के विद्यार्थी शिक्षा, खेल, उद्यमी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। द्वितीय दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए विवि के सभी अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं।
- प्रो. आरके मित्तल, कुलपति, सीबीएलयू भिवानी।