फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana will be seen in the Asian Masters Athletics Championship, with 109 athletes representing it.

Bhiwani News: एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखेगा हरियाणा का दम, 109 एथलीट करेंगे प्रतिनिधित्व

Sun, 26 Oct 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 26 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Haryana will be seen in the Asian Masters Athletics Championship, with 109 athletes representing it.
कोच के साथ एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स।
भिवानी। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 5 से 9 नवंबर तक 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 30 देशों के 3312 एथलीट अपनी-अपनी प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेकर एशिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट बनने की दौड़ में शामिल होंगे। हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के मीडिया कोऑर्डिनेटर बालकिशन द्वारका ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए हरियाणा से 109 महिला और पुरुष एथलीट चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी हमेशा की तरह इस बार भी बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हर दो वर्ष में मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा किया जाता है। यह संस्था वर्ष 1975 से अब तक 22 एशियाई और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप सफलतापूर्वक आयोजित करवा चुकी है। इस बार भारत को तीसरी बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है।
विज्ञापन


भिवानी व दादरी के अनुभवी एथलीट लेंगे हिस्सा
भिवानी और दादरी जिले से भी कई अनुभवी एथलीट इस एशियाई प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे। इनमें फूल कुमार 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रेलवे के पूर्व मुख्य निरीक्षक हैं जो पोल वॉल्ट स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। जयसिंह कालीरामण 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पूर्व खेल अधिकारी हैं जो डिस्कस और गोला फेंक में उतरेंगे। विजेंदर संभ्रवाल, पूर्व खेल अधिकारी, 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। बालकिशन द्वारका, पूर्व स्कूल प्रवक्ता, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 2000 मीटर स्टीपलचेज, ट्रिपल जंप और 300 मीटर बाधा दौड़ में चुनौती पेश करेंगे। दुर्गेश नंदिनी, पूर्व प्राचार्या, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 80 और 300 मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लेंगी जबकि जोगेंद्र, पूर्व बैंक कर्मचारी, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। सभी खिलाड़ी देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed