फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana tops in unemployment rate: Kiran Choudhary

बेरोजगार दर में हरियाणा सबसे ऊपर : किरण चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Haryana tops in unemployment rate: Kiran Choudhary
पत्रकार वार्ता को संबोधित करतीं पूर्व मंत्री किरण चौधरी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बेरोजगारी दर में हरियाणा सबसे ऊपर है। यह बात कांग्रसे विधायक और पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने भिवानी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी को बर्खास्त करने की बजाय अच्छे पद पर तबादला कर दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर किरण चौधरी ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए एक दर्जन के करीब पदाधिकारियों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने कहा कि हर माह राज्य की बेरोजगारी दर बढ़ रही है, जो अब लगभग 37 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है, जो देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है। उन्होंने नए भूमि अधिग्रहण बिल की आलोचना करते हुए कहा कि इस नए बिल के बाद किसी भी व्यक्ति की जमीन को सरकार बगैर उसकी सहमति के तानाशाही रवैया अपनाते हुए ले सकेगी, जबकि भूमि अधिग्रहण के दौरान 70 प्रतिशत भू मालिकों की रजामंदी जरूरी होती थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भूमि अधिग्रहण कानून राज्य सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि गैस की तर्ज पर पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ाए गए हैं, जो आम जनता पर बोझ लादने वाला निर्णय है। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। कांग्रेस संगठन चुनाव के मुद्दे पर जवाब देते हुए किरण चौधरी ने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर कोई देरी नहीं है। जल्द ही पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को लेकर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा हरियाणा के किसानों के पक्ष में बयान देने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में किरण चौधरी ने कहा कि उन्होंने सत्यपाल मलिक को फोन करके किसानों के पक्ष में बयान देने के लिए बधाई दी है। भाजपा की हमेशा से यह नीति रही है कि कोई व्यक्ति जो सही होता है, उस पर अनर्गल आरोप लगाना उनकी पार्टी की परिपाटी बन गई हैं। पंजाब के मोगा में पंजाब सरकार द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर किरण चौधरी ने कहा कि वे हरियाणवी हैं। हरियाणा के किसी भी किसान पर अत्याचार होगा तो आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed