फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: The victim who comes to the women's police station can lodge a complaint with any employee

Haryana: महिला पुलिस थाना में आई पीड़िता किसी भी कर्मचारी से लिखवा सकती है शिकायत, नहीं कर सकता कोई मना

Mon, 22 Apr 2024 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 11:52 PM IST
सार

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने महिला पुलिस थाना और जिला कारागार का निरीक्षण किया है। वह बोलीं कि पीड़िता को दूसरे थाना या चौकी में शिकायत ले जाने के लिए मजबूर न करें। यहीं से संबंधित पुलिस के पास शिकायत भेजें। 

विज्ञापन
Haryana: The victim who comes to the women's police station can lodge a complaint with any employee
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला पुलिस थाना में आई कोई भी पीड़िता वहां मौजूद किसी भी पुलिस कर्मचारी से अपनी शिकायत लिखवा सकती है, कोई उसे मना नहीं कर सकता है। अगर थाने में एसपी या डीएसपी मौजूद हैं तो उन्हें भी उसकी शिकायत लिखनी होगी। यह निर्देश सोमवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने महिला पुलिस थाना में निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मचारियों को दिए।

विज्ञापन


सोनिया अग्रवाल ने कहा कि अगर कोई भी पीड़िता महिला पुलिस थाना में फरियाद लेकर आती है तो उसे दूसरे थाने या पुलिस चौकी में जाने के लिए नहीं कहा जाएगा, बल्कि उसकी शिकायत दर्ज कर उस महिला की अनुमति से उस संबंधित पुलिस के पास उसे खुद ही भेजा जाएगा। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने महिला पुलिस थाना का अभिलेख भी जांचा और लंबित मामलों की भी समीक्षा कर पुलिस थाना एसएचओ को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


महिला पुलिस थाना एसएचओ कमलेश ने बताया कि अब तक यहां से संबंधित 24 पीड़िता की शिकायतों को संबंधित पुलिस थाना में स्थानांतरित किया गया है। सोनिया अग्रवाल ने महिला पुलिस थाना में कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहने की भी सख्त हिदायतें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़िता को तीन बार से ज्यादा थाने में न बुलाया जाए। अगर वह थाना में आने में असमर्थ है तो महिला जांच अधिकारी उसके घर जाकर जरूरी दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी कराए। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं द्वारा अपनी शिकायत दर्ज कराने के संबंध में राज्य महिला आयोग के व्हाट्सएप नंबर 95600-80115 की जानकारी दी। इसके अलावा ईमेल आईडी पर भी पीड़िता अपनी शिकायत भेज सकती हैं।

इसके बाद उन्होंने जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। जहां पर 46 महिलाएं बंदी और दो छोटे बच्चे भी हैं। उन्होंने महिला बंदियों से भी बात कर उनकी समस्याएं जानी और जेल प्रशासन के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए।


थाने में मुंशी ने पहना था लाल सूट, भड़की उपाध्यक्ष
महिला थाने की मुंशी लाल रंग का सूट पहन ड्यूटी पर आई थी। जिसे देख उपाध्यक्ष भड़क उठी और बोली कि रंगीन सूट पहनने का शौक है तो छुट्टी लेकर घर पर पहनें, यहां वर्दी में आना होगा। इस पर महिला कर्मचारी ने सफाई दी कि पॉक्सो एक्ट मामले में कोर्ट में गई थी। वहां बिना वर्दी ही जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed