फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana teacher eligibility test will be held on 7th and 8th December

Bhiwani News: 7 और 8 दिसंबर को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
Haryana teacher eligibility test will be held on 7th and 8th December
हरियाणा ​शिक्षा बोर्ड ​भिवानी के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) सात और आठ दिसंबर को कराई जाएगी। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सरकार ने एचटेट कराने की अनुमति दे दी है। एचटेट के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सात दिसंबर को लेवल-3 की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक एवं आठ दिसंबर को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक व लेवल-1 की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा से संबंधित सूचना शीघ्र ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि इस बार भी प्रश्नपत्र की सुरक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड ने प्रश्नपत्रों पर क्यूआर कोड, अल्फा न्यूमेरिक और हिडन फीचर का फार्मूला अपनाया जाएगा। शिक्षा बोर्ड ने हाई सिक्योरिटी कैमरे और जैमर परीक्षा केंद्रों पर लगाने के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन, पात्रता रद्द कर दी जाएगी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 में 408 केंद्रों पर 2,29,223 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें स्तर-1 (पीआरटी) परीक्षा में 47,700, स्तर-2 (टीजीटी) में 1,11,212 और स्तर-3 (पीजीटी) में 70,311 अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed