फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Politics: Kiran Choudhary announcement after being denied ticket, said- Party decision is head-on

Haryana Politics: टिकट कटने के बाद किरण चौधरी का एलान, कहा- पार्टी का फैसला सिर माथे; श्रुति हुई भावुक

Sat, 27 Apr 2024 03:51 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 Apr 2024 03:51 PM IST
सार

हरियाणा में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से किरण चौधरी बेटी श्रुति के लिए कांग्रेस की टिकट मांग रही थीं। कांग्रेस हाईकमान ने हुड्डा के करीबी राव दान सिंह को उम्मीदवार बना दिया। इसके बाद समर्थकों की मीटिंग  में किरण चौधरी ने कहा कि पार्टी का फैसला सिर माथे पर।

विज्ञापन
Haryana Politics: Kiran Choudhary announcement after being denied ticket, said- Party decision is head-on
कांग्रेस नेता किरण चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से श्रुति चौधरी का टिकट कटने के बाद शनिवार को अपने आवास पर कांग्रेस समर्थकों की बैठक में मां-बेटी काफी भावुक नजर आईं। किरण चौधरी के समर्थक भी काफी मायूस नजर आए। वहीं, कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता एवं तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने कहा कि पार्टी का फैसला सिर माथे पर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से राव दान सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इस सीट पर काफी अरसे से पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के परिवार का वर्चस्व है। वर्ष 2009 में जीत के बाद पिछले दो लोकसभा चुनाव में श्रुति चौधरी को भाजपा सांसद से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टिकट कटने से श्रुति चौधरी चुनावी मैदान से ही बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कार्यकर्ताओं को जोड़े रखना दोनों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। श्रुति का टिकट कटने के बाद से उनके समर्थक मायूस हैं। कांग्रेस की हुई बैठक में यह मायूसी श्रुति के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के चेहरों पर भी झलक रही थी। भीड़ में कुछ समर्थक तो ऐसे भी थे जो दबी जुबान में बोल रहे थे कि हुड्डा गुट बाजी मार गया।


हम पार्टी से बंधे हुए सिपाही : किरण
किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सच्ची सिपाही हैं। वे कांग्रेस में हैं और आगे भी रहेंगी। राव दान सिंह को प्रत्याशी बनाना पार्टी का फैसला है। यह फैसला सिर-माथे पर है। हम पार्टी से बंधे हुए सिपाही हैं। किरण चौधरी ने राव दान सिंह को टिकट मिलने पर कहा कि उन्होंने जितना हमारे लिए काम किया था, उससे भी जबरदस्त काम हम उनके लिए करेंगे।

वह चाहती है यह सीट निकले : श्रुति
श्रुति चौधरी ने कहा पार्टी ने उन्हें 2009, 14 और 19 में मौका दिया। 2014 और 19 में संघर्ष के वक्त में चुनाव लड़ा। पार्टी ने जो निर्णय लिया है वो उनका निर्णय है। हम पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी के साथ हैं। भावुक हुई श्रुति ने क्षेत्र को अपना परिवार बताया। जो भी मेरी क्षमता है मैं लोगों की सेवा में रहूंगी। टिकट कटना भावुक पल है। श्रुति चौधरी ने कहा कि पिता सुरेंद्र सिंह और दादा पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के जीवन में भी ऐसे मौके आए पर धैर्य बनाए रखा। इन निर्णय से कार्यकर्ता निराश न हो आगे बहुत कुछ है। राव दान सिंह के बारे में श्रुति ने कहा कि अब तो वो देखेंगे कि चुनाव कैसे आगे आगे बढ़ता है और वो चाहती हैं कि यह सीट निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed