फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana players won the national school kabaddi competition

Bhiwani News: हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीती राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी स्पर्धा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
Haryana players won the national school kabaddi competition
अपने पाले में दिल्ली के ​खिलाड़ी को जकड़ते हरियाणा के ​खिलाड़ी। 
भिवानी। भीम स्टेडियम में बुधवार को 68वीं राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी स्पर्धा के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें हरियाणा के छोरे व छोरियों ने विपक्षी टीमों को पटकनी देते हुए राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी स्पर्धा पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बुधवार को स्पर्धा में अंडर 19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबले उत्तर भारत की चार टीमों के बीच खेले गए। लड़कियों के फाइनल मुकाबले में हरियाणा व हरियाणा व पंजाब का स्कोर 41-23 रहा। इसमें हरियाणा ने बाजी मारते हुए 18 अंकों से मुकाबले को अपने नाम किया। लड़कों के फाइनल मुकाबले में स्कोर हरियाणा दिल्ली टीम का 66-46 रहा। हरियाणा ने मुकाबला 20 अंकों से जीता।
विज्ञापन

हरियाणा व दिल्ली के बीच लड़कों का मैच हुआ। मैच के 11वें मिनट में हरियाणा की टीम ने दिल्ली की टीम को पेनल्टी देकर अपनी टीम को मजबूती दिला दी। मैच के अंतिम क्षणों तक दिल्ली ने भरपूर प्रयास किया, लेकिन हरियाणा की टीम उनके समक्ष पहाड़ की तरह खड़ी रही। अंत में हरियाणा ने उक्त प्रतियोगिता 66-46 से जीतकर ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले टॉस जीता, फिर मुकाबला : लड़कियों के हरियाणा व पंजाब के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने टॉस जीता। हरियाणा की तरफ से निकिता ने पहला रेड कर टीम को पहला अंक दिलाया। मैच के आठवें मिनट में हरियाणा की टीम ने टाइम आउट लिया और अपनी नई रणनीति बनाई। हरियाणा टीम के रेडर निकिता ने रेड किया और रेड अंक के साथ बोनस अंक भी लिया और अपनी टीम का स्कोर 22-8 कर लिया। मध्यांतर तक टीम का स्कोर 28- 15 रहा। इसके बाद 30वें मिनट में हरियाणा की टीम ने पंजाब की टीम को पेनल्टी देकर 41-23 अंकों के स्कोर से हराकर ट्राफी अपने कब्जे में की। मैच में रेफरी संजय कोच मंढाणा, संजय हिसार, राजेंद्र बल्हारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed