फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Now boys student bus pass will be valid in private buses along with roadways buses

Haryana: अब रोडवेज बसों के साथ निजी बसों में भी मान्य होगा लड़कों का विद्यार्थी बस पास, बढ़ेगी सुविधा

Sun, 01 Sep 2024 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 12:09 AM IST
सार

लड़कियों के साथ लड़कों को भी रोडवेज बसों में सरकार ने मुफ्त सफर की सुविधा दी है। निजी बस चालक अब बस पास होने पर विद्यार्थियों को बैठाने में आनाकानी नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन
Haryana: Now boys student bus pass will be valid in private buses along with roadways buses
शहर का सामान्य बस अड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में अब रोडवेज बसों के साथ-साथ सहकारी बसों में भी विद्यार्थियों के पास मान्य होंगे। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से सभी डिपो महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया गया है। सरकार की ओर से इसी सत्र से लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के भी बस पास निशुल्क बनाने के आदेश जारी किए गए थे।

विज्ञापन


दरअसल, चुनावी माहौल में सरकार की ओर से स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाले लड़कों के बस पास भी सहकारी परिवहन समिति की बसों में लागू करने की बड़ी सौगात दी है। इससे जिले के हजारों विद्यार्थियों को फायदा होगा। हाल ही में सरकार द्वारा स्कूल-कॉलेजों में लड़कियों की तरह लड़कों के बस पास भी निशुल्क बनाने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं बस पास की सीमा 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 150 किलोमीटर तक कर दी गई थी।
विज्ञापन


अब परिवहन विभाग की ओर से लड़कों के बस पास को रोडवेज बसों के साथ-साथ सहकारी समिति की बसों में भी लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए डिपो महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद निजी बस परिचालक विद्यार्थियों को बैठाने में आनाकानी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले लड़कों के बस पास निशुल्क बनाने के आदेश जारी किए गए थे। अब लड़कों के बस पास को सहकारी समिति की बसों में भी लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं। रोडवेज विभाग की ओर से बनाए गए बस पास सभी प्राइवेट बसों में लागू होंगे। - दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed