फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Kiran Choudhary said- Hooda spread regionalism, used to treat Bhiwani like Pakistan

Haryana: किरण चौधरी बोलीं- हुड्डा ने क्षेत्रवाद फैलाया, भिवानी से पाकिस्तान जैसा व्यवहार करते थे

Mon, 26 Aug 2024 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 10:29 PM IST
सार

किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में घुटन महसूस करती थी, अब राहत मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग केवल झूठ बोलते हैं। झूठ बोलकर लोगों को धोखा देते हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Kiran Choudhary said- Hooda spread regionalism, used to treat Bhiwani like Pakistan
रैली में मंच पर बैठे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, किरण चौधरी व श्रुति चौधरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के तोशाम में जन आशीर्वाद रैली में भाजपा नेता किरण चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा पर क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। किरण ने कहा कि हुड्डा के कार्यकाल में भिवानी के साथ पाकिस्तान जैसा व्यवहार हुआ। उनके शासन में विकास कुछ हिस्से तक सिमट गया था। अब सुकून मिला है और एक तरह से घर वापसी हुई है। किरण ने कहा कि कांग्रेस के लोग केवल झूठ बोलते हैं। झूठ बोलकर लोगों को धोखा देते हैं। सच बताऊं तो कांग्रेस में मैं घुटन महसूस करती थी। अब राहत मिली है।

विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के बाद तोशाम में आयोजित अपनी पहली रैली में किरण चौधरी पूरे भाषण के दौरान भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस नाम की अब कोई चीज नहीं है,यहां सिर्फ बाबू-बेटा हैं और इनको सबक सिखाना है। इसके लिए सबको तैयार रहना है।
विज्ञापन


कांग्रेस के अंदर उनके साथ बड़ा षड्यंत्र होता था : पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर उनके साथ बड़ा षड्यंत्र होता था लेकिन वे सहती आई। बहुत समस्याएं आईं, रोड़े अटकाए गए। लेकिन सिर ऊंचा रखकर क्षेत्र के लोगों की नाक नीचे नहीं होने दी और उनके हक की लड़ाई लड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कांग्रेस पार्टी ने विकास पुरुष चौधरी बंसीलाल को पार्टी से निकाल दिया था तो उन्होंने भी ऐसा ही कदम उठाया था। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने किरण चौधरी के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि बड़ा कहने से कोई बड़ा नहीं बनता। जनता सब जानती है कि किरण चौधरी ने तलवार की धार पर चलने का काम किया है। हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में ऐसा सीएम बैठा था जो हमारी तरफ देखकर राजी नहीं था। हुड्डा ने पूरे जिले के साथ उन्होंने भेदभाव करने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed