फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana is among the leading states in administering combined mumps and mumps vaccine: Dr. Victory

मुंहपका-गलघोंटू की संयुक्त वैक्सीन लगाने में हरियाणा अग्रणी राज्यों में : डाॅ. विजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana is among the leading states in administering combined mumps and mumps vaccine: Dr. Victory
गौशाला में पशुओं का टीकाकरण करते पशु चिकित्सक व उनकी टीम
भिवानी। पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग की ओर से जिले में मुंहपका व गलघोंटू टीकाकरण किया जा रहा है। डॉ. सुखदेव राठी को जिले में टीकाकरण की जांच के लिए नियुक्त किया गया है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र सहरावत ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी पशु अस्पतालों में चिकित्सक के नेतृत्व में टीमें बना दी गई हैं।
विज्ञापन

ये टीमें घर-घर जाकर टीकाकरण पशुओं का कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले में तीन लाख 10 हजार पशुओं के मुंहपका-गलघोटू टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पशु चिकित्सक डॉ. विजय सनसनवाल ने बताया कि मुहखुर-गलघोटू की संयुक्त वैक्सीन लगाने में हरियाणा प्रदेश सबसे अग्रणी राज्यों में है।
विज्ञापन

अगर पशु को मुंहपका हो जाए तो पशुपालक को दूध का भारी आर्थिक नुकसान होता है। इसके अलावा छोटे कटड़े-कटड़ी व बछड़े-बछड़ी तो मर भी सकते हैं। जबकि गलघोंटू तो पशु के लिए मौत का कारण बन जाती है। उन्होंने कहा कि कई पशुपालकों को भ्रांति है कि इससे दूध घटता है या गर्भपात होता है तो पशुपालकों को इस भ्रांति से बचना चाहिए। डॉ. सनसनवाल ने कहा कि अगर पशु को बुखार आ जाए तो उसे बुखार की गोली दें और पशुओं को दो से तीन दिन गुड़ खिलाएं, इससे दूध भी नहीं घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed