फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Car caught fire due to collision with tractor, tractor also divided into two pieces

Haryana: ट्रैक्टर की टक्कर से कार में लगी आग, ट्रैक्टर भी दो टुकड़ों में बंटा, कार चालक ने मुश्किल से जान बचाई

Mon, 07 Oct 2024 07:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 07:25 PM IST
सार

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। 

विज्ञापन
Haryana: Car caught fire due to collision with tractor, tractor also divided into two pieces
कार में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में भिवानी-चरखी दादरी मार्ग पर गांव प्रह्लादगढ़ के पास सोमवार शाम चार बजे ट्रैक्टर से ब्रेजा कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इसके बाद कार से आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठीं। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे के बाद कार चालक ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर चालक भी मौके से भाग गया।

विज्ञापन


कार में सवार पुलिस कर्मचारी बताया जा रहा है। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई लेकिन लोहारू रोड रेलवे फाटक बंद होने के कारण दमकल की गाड़ी फंस गई।
विज्ञापन


सोमवार शाम चार बजे भिवानी की तरफ से दादरी की ओर जा रही एक कार की गांव प्रह्लादगढ़ के पास ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क के बीच में ही ट्रैक्टर अलग होकर दो हिस्सों में बंट गया। टक्कर लगने के बाद कार सड़क किनारे खेतों में जा घुसी। वहां कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे में जल रही कार की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस कार में सवार व्यक्ति अन्य वाहन में सवार होकर वहां से चला गया। वह पुलिस कर्मचारी बताया गया है। सदर पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed