{"_id":"6022fb3c8ebc3e4c5f1546af","slug":"haryana-board-will-conduct-10th-12th-annual-exam-from-april-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड : 20 अप्रैल से होंगी 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं, 30 फीसदी पाठ्यक्रम भी हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड : 20 अप्रैल से होंगी 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं, 30 फीसदी पाठ्यक्रम भी हुआ कम
Wed, 10 Feb 2021 02:46 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं/12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 31 मई तक पूर्ण होंगी। प्रश्न-पत्र में 50 प्रतिशत तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल किए जाएंगे। इस कारण परीक्षा का समय तीन घंटे से घटाकर ढाई घंटे किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है।
विज्ञापन
प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं लिखित परीक्षाओं से पहले करवाई जाएंगी। परीक्षार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जहां एक ओर शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई की तर्ज पर पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत तक की कमी की है। वहीं प्रश्न पत्र को भी आसान बनाने के प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों में 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन