फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Board of School Education declared 10th open result

हरियाणा: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं ओपन का रिजल्ट, यहां देखें परीक्षा परिणाम

Thu, 08 Jul 2021 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 01:53 PM IST
सार

विद्यार्थी एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या results.bseh.org.in पर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana Board of School Education declared 10th open result
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मुक्त विद्यालय परीक्षा मार्च-2021 सेकेंडरी फ्रेश कैटेगरी/रि-अपीयर/सी.टी.पी./एस.टी.सी./मर्सी चांस परीक्षा का परिणाम गुरुवार दोपहर घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन


परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. जगबीर सिंह और सचिव राजीव प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में की। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा अप्रैल में आयोजित करवाई जानी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ये परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। 
विज्ञापन



बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश कैटेगरी) की परीक्षा में 20,154 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें 13,700 छात्र और 6,454 छात्राएं शामिल हैं। सी.टी.पी./रि-अपीयर/एस.टी.सी./मर्सी चांस की परीक्षा के 34,136 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें 20,607 छात्र एवं 13,529 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फ्रेश कैटेगरी पूर्ण विषयों के परीक्षार्थियों का परिणाम सभी विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 33 प्रतिशत देकर घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2021 के लिए जिन परीक्षार्थियों द्वारा आंशिक विषय अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषय के लिए आवेदन किया गया था, ऐसे परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम सी.एस.ई. घोषित किया गया है। ऐसे सभी परीक्षार्थियों को बोर्ड की आगामी परीक्षा, जो 16 अगस्त से 15 सितम्बर, 2021 तक आयोजित करवाई जाएगी, में उसी आवेदन के आधार पर बिना शुल्क के प्रविष्ट होने की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई परीक्षार्थी घोषित हुए परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह बोर्ड की आगामी परीक्षा में बैठ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed