फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Board has the best 12th class result in its 56-year history

Haryana Board 12th result: हरियाणा बोर्ड का 56 साल के इतिहास में 12वीं बोर्ड कक्षा का सबसे बेहतरीन परिणाम, लड़कियों ने लहराया परचम

Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
सार

हरियाणा बोर्ड की 12वीं परीक्षा में इस साल कुल 245685 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 213949 उत्तीर्ण हुए एवं 23604 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा में 117228 छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
Haryana Board has the best 12th class result in its 56-year history
कामयाबी बेटियों की...। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्डकी ओर से घोषित सीनियर सेकेंडरी परिणाम बेहतर ? - फोटो : Bhiwani

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को अपने 56 साल के इतिहास में 12वीं का सबसे बेहतर परिणाम घोषित किया। इस परिणाम में नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जहां 87.08 फीसदी रहा, वहीं 73.28 प्रतिशत स्वयंपाठी परीक्षार्थियों ने सफलता का आसमान चूमा। इससे पहले 2020 में 80.34 फीसदी नियमित परीक्षार्थी पास हुए थे। खास बात यह कि परीक्षा परिणाम में बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस बार 90.51 फीसदी बेटियां सफल रहीं, जबकि 83.96 फीसदी लड़के पास हुए हैं। यहां तक कि टॉपर्स में भी बेटियों का दबदबा रहा और पहले पांच पायदान पर बेटियां ही हैं।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बोर्ड मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत के दौरान 12वीं का परिणाम घोषित किया। तीनों संकायों में केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल निंदाना (रोहतक) की काजल 498 अंक लेकर प्रदेशभर में प्रथम रही। एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना (जींद) की मुस्कान 496 अंकों के साथ द्वितीय और बाबा श्रवणनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिहोवा (कुरुक्षेत्र) की साक्षी 496 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। 
विज्ञापन


बता दें कि 2021 में कोरोना के चलते परीक्षाएं नहीं हुई थीं, जिस कारण सभी बच्चों को पास किया गया था और परिणाम 100 फीसदी रहा था। परीक्षाएं होने की स्थिति में यह अब तक का ऐतिहासिक परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं परीक्षा में इस साल कुल 245685 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 213949 उत्तीर्ण हुए एवं 23604 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा में 117228 छात्राओं ने भाग लिया। जिनमें से 106102 पास हुईं। छात्राओं का पास प्रतिशत 90.51 रहा। वहीं 128457 छात्रों में से 117847 पास हुए। छात्रों का पास प्रतिशत 83.96 रहा। छात्राओं का छात्रों से पास प्रतिशत 06.55 ज्यादा रहा।

इसके अलावा राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 85.46 तथा निजी विद्यालयों का पास प्रतिशत 89.72 रहा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 87.71 रहा। जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 85.96 रहा है। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है।

वर्षवार परीक्षा परिणाम (प्रतिशत में)

वर्ष          शैक्षिक परिणाम    स्वयंपाठी
2022       87.08               73.28
2021        100                  100
2020        80.34               64.83
2019        74.48               57.61
2018        63.84               47.44
2017        64.50               36.73
2016        62.40               54.22
2015         53.09               37.84
2014         72.91                 --
2013         59.31                 --
2012         67.82                 --
2011          72.85                --
 

12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 87.08 फीसदी रहा है। इसके लिए सभी परीक्षार्थियों को बधाई। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। इसके लिए बेटियों को विशेष रूप से बधाई।  - प्रो. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed