फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Bhiwani Mahendragarh Lok Sabha seat Congress candidate Rao daan Singh

Haryana: कांग्रेस के राव पर दाव से रोमांचक हुआ भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट का मुकाबला

Fri, 26 Apr 2024 01:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 01:53 AM IST
सार

कांग्रेस ने भिवानी महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह को टिकट दिया है। उनकी उम्र 64 साल है और एमए, एलएलबी, एमबीए, कानून और व्यक्तिगत प्रबंधन में डिप्लोमा किया हुआ है। राव दान सिंह प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के करीबी हैं। उनके सामने भाजपा के धर्मवीर सिंह प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Bhiwani Mahendragarh Lok Sabha seat Congress candidate Rao daan Singh
राव दान सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी के मैदान में आने के बाद अब देर से ही सही लेकिन कांग्रेस ने दुरुस्त फैसला लिया है। भले ही राव दान सिंह महेंद्रगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं, मगर भिवानी जिले के गांव प्रह्लादगढ़ से होने के कारण उनको इसका लाभ भी मिल सकता है। राव दान सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी हैं।

विज्ञापन


ऐसे में उसका फायदा तो उनको मिलेगा लेकिन पूर्व सांसद श्रुति चौधरी का टिकट कट जाने का असर भी पड़ने का खतरा है। श्रुति और किरण चौधरी के समर्थकों का विश्वास हासिल करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि दान सिंह के नाम के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे क्योंकि श्रुति चौधरी की लगातार दो बार की हार का उनको नुकसान होना ही था।
विज्ञापन


राव के लिए मजबूत पक्ष यह है कि लोकसभा क्षेत्र में बड़ा वोट बैंक अहीरवाल क्षेत्र में भी उसकी अच्छी पैठ है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव की तस्वीर अब कुछ साफ होती नजर आ रही है, क्योंकि भाजपा से चौ. धर्मबीर सिंह और बसपा से कमांडर सुनील शर्मा को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी राव दान सिंह को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि जजपा से राव बहादुर सिंह भी चुनावी मैदान में हैं। मुख्य दलों के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब चुनावी माहौल भी गर्माने लगेगा और चुनाव की आहट के साथ अब बड़े नेताओं का चुनावी प्रचार भी जोर पकड़ने लगेगा। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर लगातार दो चुनाव जीत चुके हैं। राव दान सिंह 2000, 2005, 2009, 2019 महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed