फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Harish wins 1600 m race

1600 मीटर रेस में हरिश रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Harish wins 1600 m race
बहल। नेहरू युवा केंद्र द्वारा कस्बे के राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को क्लब द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में अरुण पूनिया, अशोक फौजी व विनोद पूनिया अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से प्रतिस्पर्धा की भावना को बल मिलता है वहीं शरीर मजबूत और बलवान बनता है। उन्होंने कहा कि आज खेलों में कॅरिअर की अपार संभावनाएं है। युवा अपने पसंदीदा खेल को चुनें और उसमें सफलता हासिल करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 1600 मीटर रेस में हरिश ने प्रथम, अमन ने द्वितीय व राहुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, 400 मीटर रेस में अजय मोरका को प्रथम, साहिल को द्वितीय व दीपक को तृतीय स्थान मिला। 100 मीटर रेस में विनोद को पहला, हरिश को दूसरा व अजय को तीसरा स्थान हासिल हुआ। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला अधिकारी रोहित यादव, स्वयंसेवी प्रीति लाखलान व रोहित सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed