फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   handball, players, second day

हैंडबाल में जींद और फतेहाबाद के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Wed, 12 Feb 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
handball, players, second day
भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के महिला मुकाबले में बॉल को रोकती गोलकीपर। सं - फोटो : Bhiwani
भीम स्टेडियम में पांचवीं गौतम मेमोरियल हरियाणा स्टेट हैंडबाल पुरुष व महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन जींद, फतेहाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। मंगलवार को भीम स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह व सीबीएलयू के उप कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन के मुकाबले में अनेक जिलों से पहुंची महिला खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। मंगलवार को हुए महिला खेल मुकाबलों में जींद ने मेेवात को 16-6 से, हिसार ने रोहतक को 26,16 से हराया। फतेहाबाद ने कैथल को 9-8 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में जींद ने दादरी को 23-17 व दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फतेहाबाद ने हिसार को 24-12 से हराया। पुरुषों के मुकाबले में फतेहाबाद ने गुरुग्राम को 23-18 से हराया। सोनीपत ने रेवाड़ी को 16-11 से हराया। जींद ने फरीदाबाद को 13-5 से हराया। सिरसा ने केयूके को 30-27 से हराया। दादरी ने महेंद्रगढ़ को 16-9 से, झज्जर ने कैथल को 19-18 से हराया। झज्जर ने हिसार को 29-24 के अंतर से हराया। कार्यक्रम में डॉ. जगबीर सिंह व प्रो. आरके मित्तल ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलों का भी बड़ा महत्व है। इसलिए खिलाड़ियों को शिक्षा के साथ साथ खेलों को भी महत्व देना चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी एवं खेल प्रेमी राजेश बूरा ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर प्रधान रामअवतार शर्मा, सोनीपत से रामेहर सिंह, जींद से भुरेन्द्र हुड्डा, विनोद गोयल, प्रमोद चहल, प्रोफेसर सुरेश मलिक, दया किशन बूरा, एडवोकेट विकास बुडानिया, भीम अवॉर्डी संदीप कोटिया, जिला खेल अधिकारी अनिल चहल, सुरेंद्र सिंह भूरा, मनदीप सुई, प्रमेंद्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed