फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Half-incomplete preparation to deal with Corona, samples of corona test are being taken by ward servants

Bhiwani News: कोरोना से निपटने की आधी-अधूरी तैयारी, वार्ड सर्वेंट ले रहे कोरोना जांच के सैंपल

Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Half-incomplete preparation to deal with Corona, samples of corona test are being taken by ward servants
भिवानी। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की आधी-अधूरी तैयारियां हैं। ऐसे में अगर कोरोना संक्रमण के अचानक से मामले बढ़ते हैं तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। क्योंकि जिले में लगाए 42 कोरोना कर्मचारी हटाए गए हैं, जिसके बाद अस्पताल में कोरोना जांच व्यवस्था बिगड़ गई है। नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग के बाहर बने फ्लू कॉर्नर में लेब टेक्निशियन की जगह वार्ड सर्वेंट और प्रशिक्षु सैंपल ले रही है। इसका खुलासा रविवार को प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. एडविन के औचक निरीक्षण में हुआ।
विज्ञापन

अस्पताल की कोरोना सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मिली खामियां पर उन्होंने स्टाफ को फटकार लगाई और 24 घंटे के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ की गई तैयारियों को लेकर 10 और 11 अप्रैल को सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में मॉड ड्रिल की जाएगी। इसमें कोरोना संक्रमण की जांच, उपचार, ट्रेकिंग सहित दवाइयों व उपकरणों के बारे में बारीकि से जांच पड़ताल की जाएगी। ताकि अगर कोई खामियां मिलती हैं तो उन्हें ठीक किया जा सके और कोरोना संक्रमितों को बेहतर उपचार मिल सके। मॉक ड्रिल को लेकर की तैयारियों का रविवार को प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। पीएमओ को देख स्टाफ के सदस्य मास्क लेने के लिए नर्सिंग स्टाफ कॉर्नर की तरफ दौड़ते नजर आए। वहीं आपातकालीन विभाग में बनी ट्राइज रूम का उन्होंने निरीक्षण किया, जिसमें ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसंटेटर को ऑन करके भी देखा और उन्होंने स्टाफ नर्स से ट्राइज रूम के कार्य के बारे में पूछा। इसका स्टाफ नर्स ने कहा कि सर इसमें कोरोना मरीजों का उपचार किया जाएगा। यह सुनते ही पीएमओ ने उन्हें फटकार लगा दी। इसके बाद मौजूद चिकित्सकों ने स्टाफ को ट्राइज रूम के बारे में जानकारी दी। आपातकालीन विभाग के पास बने फ्लू कॉर्नर में वार्ड सर्वेंट कोरोना जांच सैंपल ले रही थी, जिस पर पीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और लैब टेक्निशियन का ड्यूटी रोस्टर तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईसीयू के बाहर मिल पूरे पोस्टर हटवाए
नागरिक अस्पताल के प्रथम तल पर 36 बेड का आईसीयू है। जिसमें गंभीर मरीजों का दाखिल किया जाता है। आईसीयू में कोरोना संक्रमित मरीजों को भी उपचार के लिए दाखिल करने की व्यवस्था की जाएगी। इसकी जांच में सामने आया कि आईसीयू के बाहर पूरे पोस्टर लग हुए थे, जिस पर पीएमओ ने कोविड आईसीयू की नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही आईसीयू में वेंटिलेटर को भी चलाकर देखा, ताकि मरीज आए तो उन्हें सीधा उपचार दिया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क मिले मरीज, सेनिटाइजर की कोने में मिली बोतल
आपातकालीन विभाग में जांच करवाने पहुंचे मरीजों के चेहरे पर न तो मास्क थे और न ही उचित सामुदायिक दूरी। अस्पताल के प्रत्येक गेट पर सेनिटाइजर होना जरूर है, लेकिन आपातकालीन विभाग के एक कोने में छोटी सी बोतल मिली, जिसमें न के बराबर सेनिटाइजर था। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मी कोरोना सुरक्षा नियमों के प्रति कितने जागरूक है यह खुलासा निरीक्षण में ही हो पाया।

अस्पताल में सोमवार को कोरोना को लेकर मॉड ड्रिल की जाएगी, जिसकी तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण में कई खामियां मिली, जिन्हें दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए हैं।
- डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article