फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gunjan and Sahil from class 6 stood first in the sack race competition.

Bhiwani News: बोरी दौड़ प्रतियोगिता में छठी कक्षा से गुंजन व साहिल रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gunjan and Sahil from class 6 stood first in the sack race competition.
गांव घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित  खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। 
भिवानी। राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गांव घुसकानी स्थित वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने शिरकत की और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सामाजिक अध्ययन अध्यापक मुकेश सांगवन पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता गणित अध्यापिका लक्ष्मी देवी ने की और मंच का संचालन शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने किया।
विज्ञापन




बोरी दौड़ प्रतियोगिता में छठी कक्षा से गुंजन व साहिल प्रथम रहे। मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने कहा कि देश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने के लिए अग्रणी थी। ऐसे में उनकी जयंती महिला सशक्तीकरण के महत्व को भी सामने लाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन महिला सशक्तीकरण, समानता और उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू, मुकेश सांगवान, बबीता देवी, पूनम देवी, स्नेहा ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, अनिल शर्मा, गुड्डी देवी, अनिल शर्मा हिंदी अध्यापक, विजेंद्र कंप्यूटर शिक्षक, नवीन ढांडा, विमला देवी, रामप्रकाश, सुदेश देवी, सुमन देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे खेल परिणाम :

शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि लड़के व लड़कियों की बोरी दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लड़कियों में कक्षा छठी से गुंजन प्रथम, खुशी द्वितीय व तनु ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 7 वीं से तमन्ना प्रथम, अनुष्का द्वितीय व प्रिया तृतीय रही। 8 वीं कक्षा में कविता प्रथम, ज्योति द्वितीय व संजना ने तीसरे स्थान पर रही। वहीं लड़कों की बोरी दौड़ में कक्षा छठी से साहिल प्रथम, नैतिक दूसरे व अजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 7 वीं से हर्ष प्रथम, मातु दूसरे व सौरभ तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा 8 वीं से दीपांशु प्रथम, योगेश द्वितीय व अतुल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed