फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   gram sachiv examination, answer key found, police

भिवानी के युवक ने मुहैया करवाई थी आंसर-की

Tue, 12 Jan 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
gram sachiv examination, answer key found, police
भिवानी। ग्राम सचिव की परीक्षा के दौरान जींद में आंसर-की के साथ पकड़ी गई युवती को आंसर-की पहुंचाने में भिवानी के एक युवक का नाम सामने आया है। जींद पुलिस की प्राथमिक जांच में भिवानी-लोहारू मार्ग पर पड़ने वाले एक गांव के युवक का नाम सामने आया है। युवती से युवक का फोन नंबर और नाम तो पता लगा मगर युवक ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया है। युवक की तलाश में जींद पुलिस भिवानी पहुंची।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ग्राम सचिव की परीक्षा के दौरान जींद के बाल आश्रम स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर एक युवती को आंसर-की के साथ पकड़ा गया था। जिसके खिलाफ जींद में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती को उसके एक दोस्त ने आंसर-की मुहैया करवाई। फोन पर आंसर-की भेजी गई। जिसकी युवती ने कागज पर पर्चियां बनाई और परीक्षा केंद्र पर लेकर पहुंची। युवती और उसके फोन से मिले नंबर के आधार पर युवक की पहचान भिवानी वासी विनय के रूप में हुई। जींद पुलिस अधिकारियों के अनुसार विनय पुलिस में ही कार्यरत है और फिलहाल मेवात में तैनात है। युवती के पकड़े जाने के बाद उक्त युवक फरार है और उसका फोन भी स्विच ऑफ है।
विज्ञापन

वर्जन-
युवती को आंसर-की पहुंचाने में भिवानी के एक युवक का नाम आया है। वह भिवानी-लोहारू के बीच किसी गांव का रहने वाला है। युवक का नाम विनय है। अभी युवक का नाम और फोन नंबर मिला है। जींद पुलिस की एक टीम भिवानी गई हुई है। आरोपी युवक पकड़ी गई युवती का दोस्त है। जिसने फोन से आंसर-की मुहैया करवाई। अब युवक की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा होगा कि उसे आंसर-की कहां से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, एसएचओ जींद सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed