{"_id":"677ade67dbf2e441690e7b7e","slug":"governor-and-former-union-minister-general-vk-singh-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-128140-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों को संरक्षण देना जरूरी : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधों को संरक्षण देना जरूरी : राज्यपाल
Mon, 06 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
मिजोरम के राज्यपाल जनरल बीके सिंह को पौधा भेंट करते अशोक भारद्वाज व अन्य।
भिवानी। मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में पर्यावरण को लेकर विशेषज्ञ चिंतित है। प्रधानमंत्री ने भी पर्यावरण कि सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया था और एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत देशभर में लाखों पौधे लगाए गए हैं। इसलिए हमें लगाए गए पौधों को संरक्षण देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति का यह अभियान पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एक बेहतरीन कदम है। इसलिए हर सामाजिक संगठनों व ग्राम पंचायत को इस प्रकार की मुहिम में आगे आकर लगाए गए पौधों को बचाना चाहिए।
इस मौके पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक भारद्वाज व सामाजिक कार्यकर्ता व वर्धमान ज्वेलर्स के निदेशक सचिन जैन, समाजसेवी एसके सिंह ने कहा कि शरद मौसम में इन पौधों को विशेष देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के दौरान लाखों पौधे लगाए गए थे, लेकिन अब उन पौधों को सर्दी से बचाने और उन्हें संरक्षित करने के लिए सुरक्षा कवच, खाद और पानी की व्यवस्था करनी जरूरी है। उन्होंने अपील की कि सभी सामाजिक संस्थाएं, शिक्षण संस्थाएं, धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाएं, युवा मंडल और ग्राम पंचायतें इस पुण्य कार्य में आगे आए।