{"_id":"671d1ac191178a3bae07a81b","slug":"government-school-students-visited-village-mittathal-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-124898-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया गांव मित्ताथल का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया गांव मित्ताथल का भ्रमण
Sat, 26 Oct 2024 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 26 Oct 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
गांव मिताथल का भ्रमण करते स्कूली बच्चे।
भिवानी। गांव घुसकानी स्थित वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू के नेतृत्व में विद्यार्थियों को गांव मित्ताथल का भ्रमण करवाया गया। बच्चों को हड़प्पा सभ्यता की जानकारी दी गई। इस प्रोग्राम में प्रवक्ता कृष्णा सिवाच मिताथल व गुड्डी देवी का विशेष सहयोग रहा।
सामाजिक अध्ययन अध्यापक मुकेश सांगवान ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐतिहासिक गांव का भ्रमण करवाने का मुख्य उद्देश्य उन्हें हमारे सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराना है। शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने कहा कि इस तरह के भ्रमण से विद्यार्थियों को हमारे इतिहास, पुरानी जीवनशैली और परंपराओं को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिलता है।
इससे विद्यार्थियों में अपने देश और समाज के प्रति सम्मान और जागरूकता की भावना विकसित होती है। इसके साथ ही यह अनुभव उन्हें सीखने का व्यावहारिक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है, जो उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ाता है। उन्हें इतिहास को जीवंत रूप में समझने में मदद करता है। पिंकू ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करते हैं।