फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government procurement of wheat did not take place in Bhiwani Mandi due to worsening weather, government procurement of wheat will remain closed even today

Bhiwani News: मौसम बिगड़ने से नहीं हुई भिवानी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद, आज भी बंद रहेगी गेहूं की सरकारी खरीद

Thu, 18 Apr 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 18 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of wheat did not take place in Bhiwani Mandi due to worsening weather, government procurement of wheat will remain closed even today
भिवानी। मौसम का तेवर एक फिर बिगड़ गया है। बुधवार को आसमान में काली घटाएं छाने से भिवानी की अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हुई। वहीं वीरवार को भी भिवानी मंडी में किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। इतना ही नहीं ग्रामीण मंडियों में सरसों की बंपर आवक के चलते वीरवार को जिले की छह मंडियों में सरसों की नई आवक भी बंद रहेगी और किसानों के गेट पास नहीं काटे जाएंगे।
विज्ञापन

दिनभर आसमान में बादल छाने से किसानों की सांसें भी अटकी रहीं। वहीं खरीद एजेंसियों ने भी खरीद से किनारा किया। हालांकि भिवानी की चारा मंडी में बुधवार को करीब 1100 किसानों के गेट पास काटे गए, जिनकी 22 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं खरीद एजेंसी ने भी 677 किसानों की 13,700 क्विंटल सरसों की खरीद की। बुधवार को करीब आठ हजार क्विंटल सरसों का भी उठान कराया गया।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में सरसों की बंपर आवक हो रही है। सरसों की आवक के साथ-साथ उठान कार्य भी धीमा चल रहा है। इसी चलते किसानों की सुविधा के मद्देनजर 18 अप्रैल को छह मंडियों में सरसों खरीद कार्य नहीं होगी। डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि जिला में सरसों की खरीद का कार्य पुरजोर से चल रहा है। खरीद कार्य के साथ-साथ उठान कार्य भी सुचारू ढंग होना जरूरी है चाहिए ताकि समय पर किसानों को उनकी सरसों की पेमेंट की अदायगी हो सकें। उन्होंने बताया कि तोशाम, लोहारू, ढिगावा, बहल, जूई, सिवानी में 18 अप्रैल को नए गेट पास जारी नही किए जाएंगे, केवल पहले से आवक हो चुकी सरसों की खरीद होगी। उन्होंने बताया कि भिवानी अनाज मंडी, बवानीखेड़ा और चांग मंडी में सरसों की खरीद जारी रहेगी। इस बारे में खरीद व उठान एजेंसी के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। सरसों के उठान कार्य में तेजी लाने ले लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खराब की वजह से भिवानी की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद नहीं कराई गई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अब शुक्रवार को भिवानी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद कराएगा। गेहूं का उठान भी तेजी से कराया जा रहा है।
- खाद्य निरीक्षक उमेद सिंह, इंचार्ज भिवानी मंडी खरीद एजेंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article