फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government of scams in Haryana, not of coalition: Hooda

हरियाणा में गठबंधन की नहीं घोटालों की सरकार : हुड्डा

Tue, 23 Jan 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 23 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Government of scams in Haryana, not of coalition: Hooda
लोहारू/ढिगावा मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में गठबंधन की नहीं बल्कि घोटालों की सरकार चल रही है। हर रोज सरकार का कोई न कोई नया घोटाला सामने आ जाता है। हुड्डा का सालासर धाम जाते हुए लोहारू समेत भिवानी के अलग-अलग इलाकों में जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

हुड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल व पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह के समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने चौधरी बंसीलाल द्वारा हरियाणा के उत्थान में योगदान को भी याद किया। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की प्रगति में चौधरी बंसीलाल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की बजाए लगातार घोटालों को अंजाम देने में लगी है।
विज्ञापन

हजारों करोड़ का खनन घोटाला, नौकरियों की खरीद-फरोख्त, शराब, सफाई, नगर निगम, बिजली मीटर खरीद, धान-बाजरा खरीद, आयुष्मान योजना व अमृत योजना समेत अनगिनत घोटाले उजागर हो चुके हैं। लेकिन किसी भी मामले में ना उचित जांच हुई और ना ही किसी पर कार्रवाई। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार खुद घोटाले और घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed