फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government is buying half-incomplete mustard from farmers: Kiran

सरकार कर रही किसानों से सरसों की आधी-अधूरी खरीद : किरण

Mon, 01 May 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Government is buying half-incomplete mustard from farmers: Kiran
पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस विधायक किरण चौधरी। 
भिवानी। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा कि किसानों से सरकार सरसों की आधी-अधूरी खरीद कर रही है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने से रोकने के लिए सरसों की खरीद बंद की गई है। किसानों की गेहूं की खरीद भी सही तरीके से नहीं हो रही। जो दर्शाती है कि सरकार किसानों के प्रति जरा भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

किरण सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। किरण चौधरी ने हरियाणा प्रदेश की कौशल रोजगार निगम की आलोचना करते हुए कहा कि उच्च शिक्षित युवक-युवतियों को सीमित मात्रा में 15 हजार रुपये महीने वाली नौकरी कौशल रोजगार निगम के माध्यम से दी जा रही है। ऐसा करके उच्च शिक्षित युवाओं को स्थायी रोजगार से महरूम किया जा रहा है।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि हरियाणा में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे, क्योंकि हरियाणा में राज्य स्तर पर जो हो रहा है, उससे जनता खुश नहीं है। इसका नुकसान लोकसभा चुनाव में भाजपा को हो सकता है। इसीलिए केंद्र नहीं चाहेगा कि हरियाणा में विधानसभा के चुनाव लोकसभा के साथ हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण चौधरी ने महंगाई के इस दौर में बिजली विभाग द्वारा लिए जाने वाले नॉन एनर्जी टैक्स को जनता पर बोझ बताते हुए कहा कि गुजरात की एक ऐसी कंपनी को ठेका दिया गया है, जो अपने खराब कार्यों के लिए जानी जाती है। ऐसी कंपनी पर प्रदेश सरकार कार्रवाई करने की बजाए उसे दोबारा से कांट्रेक्ट दे रही है, जो प्रदेश के हितों के साथ कुठाराघात है। किरण ने हाउस टैक्स के गारबेज टैक्स लिए जाने की बात उठाते हुए कहा कि हाउस टैक्स में गारबेज टैक्स समाहित होता है। ऐसे में आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने के लिए इस प्रकार के टैक्स लगाना कतई उचित नहीं है। वही किरण ने प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी के नाम पर आमजन के सरकारी दफ्तरों के चक्कर कटवाने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने दुनिया में देश का परचम लहराया, उन्हें आज सड़कों पर उतरकर यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठानी पड़ रही है। किरण चौधरी ने कहा कि महिला खिलाड़ियों के धरने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरकार की यह नीति उसकी मंशा पर प्रश्न चिह्न खड़ा करती है। किरण ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। इन चुनाव के बाद वे 10 मई से हरियाणा के 22 जिलों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगी। इस कड़ी में वे आठ जिलों के कार्यकर्ताओं से पहले ही मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed