फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Goods stolen from government school, case registered

सरकारी स्कूल से सामान हुआ चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Goods stolen from government school, case registered
भिवानी। गांव बामला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला का ताला तोड़कर चोर सामान ले गए। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव सीसर खास वासी हरदीप ने बताया कि वह गांव बामला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बतौर अध्यापक तैनात है। 20 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाद वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर चला गया था, लेकिन 22 जुलाई की सुबह स्कूल पहुंचा तो कमरा नंबर दो का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर से एक डिस्पले चोरी हो गई थी। ये डिस्पले पैक थी, जिसे खोला भी नहीं गया था। इसी कमरे से स्कूल के खातों की पासबुक, चेकबुक और मोहर भी गायब मिली। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों व पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed