{"_id":"65a656741e0ff746f50c8bf4","slug":"girl-who-returned-from-her-maternal-uncles-house-in-bhiwani-died-of-pneumonia-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: मामा के घर से लौटी 14 माह की बच्ची की निमोनिया से हुई मौत, पिता के तीन संतानों में थी सबसे छोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: मामा के घर से लौटी 14 माह की बच्ची की निमोनिया से हुई मौत, पिता के तीन संतानों में थी सबसे छोटी
Tue, 16 Jan 2024 03:42 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:42 PM IST
सार
आनंद ने बताया कि इलाज के दौरान ही लड़की की हालत ज्यादा बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। लेकिन वे उसे अगले अस्पताल पहुंचते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची के शव का मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिवानी के गांव रामुपुरा खरकड़ी निवासी 14 माह की एक बच्ची की निमोनिया की वजह से इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतका के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की। वहीं इलाज में बच्ची को निमोनिया की पुष्टि की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में रामुपुरा खरकड़ी निवासी आनंद ने बताया कि उसकी तीन संतान थी। नेहा 14 माह की थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। जब उसकी पत्नी वापस लौटी तो ठंड में छोटी बच्ची को निमोनिया हो गया। उसे इलाज के लिए पहले शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने निमोनिया बताया था।
विज्ञापन
आनंद ने बताया कि इलाज के दौरान ही लड़की की हालत ज्यादा बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। लेकिन वे उसे अगले अस्पताल पहुंचते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची के शव का मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, इस संबंध में पिता आनंद के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन