फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gift of light to villagers, 3700 street lights will be installed in villages

Bhiwani News: ग्रामीणों को उजाले की सौगात, गांवों में लगाई जाएंगी 3700 स्ट्रीट लाइटें

Sun, 30 Mar 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 30 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gift of light to villagers, 3700 street lights will be installed in villages
अनीता मलिक।
भिवानी। जिला परिषद चेयरपर्सन कोटे से भिवानी जिले में चार करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये की राशि की लागत से करीब 3700 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे भिवानी जिले के ग्रामीण क्षेत्र की गलियां दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगी।
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने बताया कि पिछले काफी समय से करोड़ों रुपये की लागत से लगने वाली हजारों स्ट्रीट लाइटों का कार्य राजनीतिक कारणों से ठप पड़ा था। लेकिन उन्होंने अपनी जोर आजमाइश करके आखिरकार करोड़ों रुपए राशि की लागत से करीब 3700 स्ट्रीट लाइट भिवानी जिले के ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों के लिए मंगवा दी है जोकि तकरीबन लाइटें गांव-गांव पहुंच चुकी हैं और जल्द ही इन लाइटों को गली-गली लगाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

अनिता मलिक ने बताया कि इन गांव में तोशाम हलके के गांव गोलागढ़ में 20 लाइट, मीरान में 50 लाइट, ईशरवाल में 140 लाइट, कैरू में 50 लाइट, तोशाम शहर में 300 लाइट सहित समस्त तोशाम हल्के में 1000 से अधिक लाइट विभिन्न गांव में लगाई जाएंगी। इसके अलावा लोहारू, बवानीखेड़ा, भिवानी, सिवानी, बहल खंड में भी जिला परिषद चेयरपर्सन के कोटे से हजारों लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पिंजोखरा के सरपंच प्रतिनिधि अंकित लांबा, गांव कीरावड़ के सरपंच सुरेश कुमार, गांव पटौदी की सरपंच कमलेश देवी, गांव अलखपुरा के सरपंच अभय कुमार, गांव सरल के सरपंच राजेश, गांव गोलागढ़ सरपंच संदीप कुमार, जिला पार्षद नरेंद्र देवराला, जिला पार्षद महेंद्र शर्मा, जिला पार्षद राजा ड्राइवर, जिला पार्षद रूपेंद्र बामला, जिला पार्षद राहुल मुंढाल, जिला पार्षद रविंद्र मंडोली, जिला पार्षद विक्रम जांगड़ा, जिला पार्षद कृष्ण तिगड़ाना, जिला पार्षद श्वेता रानी ने चेयरपर्सन अनिता मलिक का भिवानी जिले में करोड़ों की लागत से लगने वाली हजारों स्ट्रीट लाइटों के लिए आभार व्यक्त किया है।

गत दिनों चेयरपर्सन अनिता मलिक ने विभिन्न गांव के सरपंचों और पंचों से मुलाकात करके समान रूप से स्ट्रीट लाइट देने का कार्य किया है। वहीं तोशाम में भी व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र मलिक की अगुवाई में बैठक आयोजित कर लाइट का समान रूप से वितरण किया है जिन्हें लगाने का कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed