फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Giants could not win the party candidate at their booths

प्रत्याशियों को अपने ही बूथ पर नहीं जितवा पाए पार्टी के दिग्गज नेता

Sat, 26 Oct 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Giants could not win the party candidate at their booths
इस बार के चुनाव में अनेक रोमांचक आंकड़े सामने आए है। सांसद धर्मबीर सिंह के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ पीछे रहे वहीं कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी के बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह को भारी हार झेलनी पड़ी। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी अपने-अपने बूथों पर भारी अंतर से जीते। जेजेपी प्रत्याशी डॉ. शिव शंकर भारद्वाज अपने ही बूथ पर हारे।
विज्ञापन

भिवानी विधानसभा : सांसद धर्मबीर सिंह के बूथ नंबर 38 पर इस बार 47.59 फीसदी मतदान हुआ और यह मतदान के मामले में 10 फिसड्डी बूथों में छठे स्थान पर रहा। यहां 227 लोगों ने मतदान किया। इनमें चार ने नोटा का प्रयोग किया। मान्य 223 वोटों में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ को 79 वोट मिले तो जेजेपी प्रत्याशी डॉ. शिव शंकर भारद्वाज को 86 वोट मिले। कांग्रेस के अमर सिंह को 49 वोट मिले। पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी के बूथ नंबर 103 पर इस बार 48.46 फीसदी मतदान हुआ। यहां 488 लोगों ने मतदान किया। जिनमें सात ने नोटा का प्रयोग किया। 481 मान्य वोटों में से कांग्रेस प्रत्याशी को महज 67 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 280 वोट मिले। जेजेपी प्रत्याशी को यहां 120 वोट मिले। अगर स्वयं के बूथों की बात की जाए तो घनश्याम सर्राफ ने अपने बूथ नंबर 15 भारी मत प्राप्त किए। यहां कुल 764 वोट डाले गए। जनमें से 754 मान्य रहे। घनश्याम सर्राफ ने यहां 475 वोट हासिल किए जबकि जेजेपी प्रत्याशी को 174 और कांग्रेस प्रत्याशी को 73 वोट मिले। सांसद के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को हराने वाले जेजेपी प्रत्याशी अपने बूथ नंबर 30 पर हार गए। यहां 880 वोट पड़े। जिनमें से भाजपा प्रत्याशी को 513, जेजेपी प्रत्याशी को 238 और कांग्रेस प्रत्याशी को 92 मिले। कांग्रेस प्रत्याशी का उसके स्वयं के गांव के लोगों हालुवास ने खूब साथ दिया। उनके स्वयं के बूथ 175 में उन्हें 798 मान्य वोटों में से 487 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी को यहां 218 और जेजेपी प्रत्याशी को महज 44 वोट मिले।
विज्ञापन

सांसद व जिलाध्यक्ष के गांव में भाजपा को कम वोट
बवानीखेड़ा विधानसभा चुनाव में भी दिग्गजों के गांवों उनके प्रत्याशी हारे। सांसद धर्मबीर सिंह के गांव तालू से भाजपा प्रत्याशी को मात मिली। तालू में भाजपा प्रत्याशी को 461 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को यहां 1548 और जेजेपी प्रत्याशी को 1776 वोट मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया के गांव बलियाली से भी भाजपा प्रत्याशी को मात मिली। यहां से भाजपा प्रत्याशी को 2286, कांग्रेस प्रत्याशी को 2607, जेजेपी प्रत्याशी को 622 वोट मिले। अपने गांव में रामकिशन फौजी ने भारी लीड ली। कांग्रेस प्रत्याशी फौजी को यहां 998 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को यहां 280 और जेजेपी प्रत्याशी को 321 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने भी अपने गांव खरक कलां में बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed