{"_id":"60cba7d58ebc3e2d6b74ee97","slug":"ghanshyam-sharaf-meet-cm-demanding-start-development-work-bhiwani-news-rtk6134671165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मुलाकात के बाद विधायक सर्राफ ने डिप्टी पीएस को दिया मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मुलाकात के बाद विधायक सर्राफ ने डिप्टी पीएस को दिया मांगपत्र
विज्ञापन
भिवानी। विकास कार्यों को शुरू करवाने को लेकर विधायक घनश्याम सर्राफ ने सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। उन्होंने शहर की सड़कों व कई प्रस्तावित योजनाओं पर कार्य शुरू करवाए जाने की मांग की। इस पर सीएम ने विधायक सर्राफ को शीघ्र जिले की सड़कों को दुरुस्तीकरण व प्रस्तावित योजनाओं पर कार्य शुरू करवाए जाने का आश्वासन दिया। सीएम मनोहर लाल से मुलाकात के बाद विधायक ने सीएम के डिप्टी पीएस आशिमा बराड़ को भिवानी की प्रस्तावित योजनाओं को लेकर मांगपत्र सौंपा।
सीएम से मुलाकात के दौरान विधायक सर्राफ ने बताया कि नये बस स्टैंड से लेकर रेलवे पुल (सरकुलर मार्ग), महताब की ढाणी से लेकर देवसर चुंगी, वैश्य कॉलेज से लेकर रेलवे ओवरब्रिज से तोशाम बाईपास नहर तक रोड, बासिया भवन से सचिवालय, सेक्टर-13 व 23 की सड़कों की जर्जर सड़कों को दुरुस्त करवाए जाने की गुजारिश की। विधायक ने गांव तिगड़ाना मोड़ से गांव निनान तक के बाईपास बनाए जाने की योजना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियेां से बातचीत की। उक्त योजना पर संबंधित विभाग के आला अधिकारियों की सहमति के बाद योजना पाइप लाइन (नीचे अधिकारियों के पास) में आ गई। अब शीघ्र बाईपास बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। विधायक ने बताया कि वे विगत में इस बाईपास को लेकर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं हाईवे मंत्री नीतिन गडकरी से मिले थे। उन्होंने बाईपास को लेकर शीघ्र कार्रवाई शुरू करवाए जाने का आश्वासन दिया था।
लोहारू रोड वाला ओवरब्रिज होगा फोरलेन
दशकों पहले बने व फिलहाल बेदम हुए रेलवे ओवरब्रिज को दोबारा बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब उक्त ओवरब्रिज फोरलेन बनाए जाने की योजना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने अपनी तरफ से पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसको लेकर विधायक वीरवार को लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों से मुलाकात की और पुल को शीघ्र बनाए जाने की मांग की। जिस पर आला अधिकारियों ने शीघ्र कार्य शुरू करवाए जाने का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि पुल, शहर की सड़कें व गांव तिगड़ाना से निनान तक के बाईपास की योजना सिरे चढ़ने के बाद शहर में वाहनों का दबाव घट जाएगा।