{"_id":"c08a7d570c19f2be3b9276542732162d","slug":"general-reserve-will-decide-to-be-30-or-np-head-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 को होगा फैसला रिजर्व होगा या जनरल होगा नप प्रधान पद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 को होगा फैसला रिजर्व होगा या जनरल होगा नप प्रधान पद
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। 30 दिसंबर को फैसला होगा कि नगर परिषद के आगामी चुनाव में चेयरमैन का पद रिजर्व कैटेगरी का होगा या जनरल। 30 दिसंबर को चंडीगढ़ में शहरी निकाय निदेशालय कार्यालय के कान्फ्रेंस हॉल में इसके लिए ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा के समय सभी जिलों के उपायुक्त के अलावा नगर परिषद, नगर पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारी, सचिव भी मौजूद रहेंगे।
पांच जनवरी को भिवानी नगर परिषद के पार्षदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिसके बाद नप की कमान जिला प्रशासन के हाथों में आ जाएगी। शहर की वार्डबंदी भले ही फाइनल नहीं हो पाई हो। मगर शहरी निकाय निदेशालय ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इन्हीं तैयारियों में अब जिन जिन नगर परिषद, नगर पालिकाओं में चुनाव होने है वहां चेयरमैन के पदों के लिए ड्रा निकाले जाएंगे कि पद आरक्षित वर्ग के लिए होगा या जनरल वर्ग के लिए। पहले यह बैठक 23 दिसंबर को होनी थी मगर विभागीय कारणों के चलते इसे अब 30 दिसंबर को किया जाएगा।
10 साल से रिजर्व कैटेगरी का प्रत्याशी
पिछले 10 वर्षों से नगर परिषद का पद रिजर्व कैटेगरी के लिए रहा। अब 30 को तय होगा कि इस बार भी यह रिजर्व कैटेगरी के लिए होगा या आरक्षित वर्ग को मौका मिलेगा। अगर आरक्षित वर्ग के खाते में यह पद जाता है तो अनेक उम्मीदवारों के अरमानों पर पानी फिर जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन:::
प्रत्येक नगर परिषद चुनाव से पहले ये ड्रा होता है कि प्रधान का पद जनरल वर्ग के लिए होगा या आरक्षित वर्ग के लिए। 30 दिसंबर को चंडीगढ़ में इस बारे में बैठक बुलाई गई है।
संजय यादव, सचिव, नगर परिषद