फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   General Observer of Bhiwani-Mahendragarh parliamentary constituency visited various polling stations.

Bhiwani News: भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की जनरल ऑब्जर्वर ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा

Fri, 17 May 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 17 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
General Observer of Bhiwani-Mahendragarh parliamentary constituency visited various polling stations.
 तोशाम में स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था का जायजा लेते जनरल ऑब्जर्वर आर गजलक्ष्मी,  एसडीएम मनोज कुम
तोशाम। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की जनरल ऑब्जर्वर आर. गजलक्ष्मी (आईएएस) ने सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। ऑब्जर्वर ने चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार कहा कि मतदान बिजली, पानी, रैंप, व्हील चेयर व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इसके अतिरिक्त हीट वेव से बचाव के लिए टेंट, ओआरएस घोल आदि की भी व्यवस्था की जाएं।
विज्ञापन

जनरल ऑब्जर्वर ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा करने के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल, डीएसपी आर्यन चौधरी, तहसीलदार अंकित बैनीवाल, बीडीपीओ सुमित बैनीवाल, नायब तहसीलदार रीतू पूनिया मौजूद रहे। तोशाम विधानसभा सेगमेंट के दौरे के दौरान उन्होंने गांव रिवासा, बजीना, खरकड़ी सोहान में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भिवानी मार्ग पर सागवान चौक पर स्थित नाके का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वीडियोग्राफी व वाहनों की चेकिंग का जायजा लिया। जनरल ऑब्जर्वर ने कहा कि सुपरवाइजर, सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर पहुंचने के लिए छोटे से छोटे रूट की जानकारी रखें। इससे जरूरत पड़ने पर कम से कम समय में बूथों पर पहुंचा जा सके। दिव्यांग वोटरों की सुविधा के लिए विशेष रूप से व्हीलचेयर एवं वॉलंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा रैंप भी पूरी तरह से सुविधा जनक होने चाहिए। ऑब्जर्वर ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रांग रूम को अच्छी तरह देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि स्ट्रांग रूम क्षेत्र में बिना अनुमति और पास के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सके। स्ट्रांग रूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। मतदान करवाने के लिए ईवीएम डिस्ट्रीब्यूशन और मतदान के बाद ईवीएम जमा किए जाने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने बताया कि 58-तोशाम विधानसभा सेगमेंट में 233 बूथ हैं। सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करवाई गई है। इस कार्य को सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed