फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Geeta Jayanti Mahotsav started with colorful programs

Bhiwani News: रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ गीता जयंती महोत्सव का आगाज

Fri, 22 Dec 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 22 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti Mahotsav started with colorful programs
 किरोड़ीमल पार्क में गीता जंयती महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।डीपीआरओ
भिवानी।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों से गीता जयंती महोत्सव का आगाज हुआ। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल शुक्रवार को किरोड़ीमल पार्क में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कृषि मंत्री दलाल ने गीता हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर व गीता पूजन कर गीता महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान कृषि मंत्री दलाल ने गीता महोत्सव की प्रदर्शनी में धार्मिक व सामाजिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों व विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन भी किया। महोत्सव में विधायक घनश्याम सर्राफ विशिष्ट अतिथि तथा एसडीएम दीपक बाबू लाल करवा प्रशासन की तरफ से विशेष रूप से मौजूद रहे।

गीता महोत्सव में कृषि मंत्री ने कहा कि हजारों साल पहले भारत की धरती पर श्रीकृष्ण भगवान ने गीता के रूप में उपदेश दिया था। गीता सुख, शांति, समृद्धि व विकास का मूल मंत्र है। गीता हमारे जीवन का सार और सभी समस्याओं का समाधान है। हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गीता का उपदेश आज भी सार्थक है और भविष्य में भी रहेगा। गीता में मानव को कर्म करने का संदेश देती है। गीता भारतीय संस्कृति का आधार है और हिन्दू शास्त्रों में गीता को प्रमुख स्थान दिया गया है। गीता एक ऐसा संपूर्ण विचार है जो भारतीय संस्कृति की विरासत है। उन्होंने विद्यार्थियों को गीता को जीवन में धारण करने का आह्वान किया। विधायक सर्राफ ने कहा कि भगवत गीता का ज्ञान ही स्वयं को और सर्वशक्तिशाली ईश्वर को पहचानने का अवसर देता है।
विज्ञापन



आचार्यों व गीता मनीषियों ने कराया हवन

दो दिवसीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हवन से किया गया। आचार्य प्रदीप भारद्वाज, रामविलास शर्मा और प्रदीप शास्त्री ने हवन करवाया और मंत्रोच्चारण किया। हवन में कृषिमंत्री दलाल और विधायक सर्राफ, एसडीएम करवा, ठा. विक्रम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिया असीजा, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शॉडिल्य, पशुपालन उपनिदेशक डॉ रविन्द्र सहरावत, कृषि उपनिदेशक डॉ. विनोद फोगाट, डीईओ नरेश महता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर, ओपी नंदवानी, डॉ. मुरलीधर शास्त्री, कृष्ण कृपा समिति से डॉ. विनोद छाबड़ा, डा. धीरल खटकड़, नगर व्यापार मंडल प्रधान भानू प्रकाश, डॉ. विक्रम सिंह सहायक कृषि अभियंता डॉ. नसीब धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी

गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी में सरकार की तरफ से जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। प्रदर्शनी में कृष्ण कृपा सेवा समिति के साधकों द्वारा 18 अध्याय और 700 श्लोकों से सजी श्रीमद्भगवत गीता को स्थापित किया है। द हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स चंद्र शेखर आजाद ओपन ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों के माध्यम से वीर शहीदों के बारे युवाओं को जागरूक किया। राष्ट्रीय शहरी व ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वनिधि योजना और ग्रामीण स्तर पर स्थापित स्वयं समूहों के गठन को लेकर भी प्रदर्शनी लगाई। महिला एवं बाल विकास विभाग, परिवहन प्राधिकरण व यातायात पुलिस की स्टाल पर परिवहन व यातायात के बारे में जानकारी एवं आयुष विभाग द्वारा रोगों के आयुर्वेद पद्धति से निवारण को लेकर जागरूक किया।



स्कूली बच्चों एवं कलाकारों ने गीता पर आधारित प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

कुड़ल से चंदगीनाथ की बीन पार्टी व बंचारी से नगाड़ा पार्टी ने प्रस्तुति दी। बीन की स्वर लहरी व ढोल नगाड़े से मुख्य मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम में भिवानी पब्लिक स्कूल, जनसेवा विद्या विहार, केएम पब्लिक स्कूल, लिटल हर्टस स्कूल,पब्लिक स्कूल बाल भवन, डॉ. सर्व पल्ली राधा कृष्ण लैब स्कूल, टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण के संदेश व महाभारत पर आधारित जोरदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मं विवेका नंद हाई स्कूल व दिव्यांग बच्चों की प्रयास संस्था के बच्चों ने गीता पर आधारित अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी भी रखी गई, जो सही जवाब देने वाले सबसे छोटी कक्षा के विद्यार्थी को सम्मानित किया।

सेल्फी प्वाइंट पर भी जुटी भीड़

कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग व शिक्षा विभाग द्वारा रंगोली बनाई गई, हर कोई वहां पर सेल्फी लेता नजर आया। डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंगल ने विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य मेहमानों का स्वागत किया और गीता महोत्सव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डीईईओ संतोष नागर, ओपी नंदवानी, डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज शर्मा ने किया। इस मौके पर बीईओ अनिल गौड़, मंडल अध्यक्ष बिशंभर अरोड़ा, गोवर्धन आचार्य, प्रवक्ता प्रवेश गौतम, अनिल हलवासिया, लक्षमण गौड़, सीमा काठपालिया, रीमा परमार, प्राचार्य डीपी कौशिक मौजूद रहे।





आज शहर में निकाली जाएगी नगर शोभा यात्रा

शनिवार को गीता महोत्सव में सांसद धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि तथा बवानीखेड़ा से विधायक बिशंबर वाल्मीकि विशिष्ट अतिथि होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा दोपहर बाद दो बजे से चार बजे तक नगर में शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। शाम को पांच बजे शहर के मंदिरों में दीपोत्सव तथा कार्यक्रम स्थल पर साढ़े पांच बजे आरती होगी। नगर शोभा यात्रा किरोड़ीमल पार्क से होते हुए घंटाघर, हांसी गेट, केएम पब्लिक स्कूल, पीडब्लूडी रेस्ट हाउस व वैश्य कॉलेज के सामने से गुजरती हुई किरोड़ीमल पार्क में ही संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed