फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Geeta is not just a religious text, it is a way of life: Dharambir

गीता केवल धर्मग्रंथ नहीं, जीवन जीने की शैली : धर्मबीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Geeta is not just a religious text, it is a way of life: Dharambir
जिला स्तरीय गीता महोत्सव में लगाई गई स्टालों का अवलोकन करते सांसद धर्मबीर सिंह व अन्य।
भिवानी। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि गीता धर्मग्रंथ ही नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है। इसे आत्मसात करने के साथ कर्मपथ अपनाना जरूरी है। वे शनिवार को किरोड़ीमल पार्क में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने हवन में पूर्ण आहुति डालकर कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि गीता में न्याय, नीति, धर्म, आत्मा और शरीर के संबंध पर विस्तृत संदेश है। मन को स्थिर कर भगवान को समर्पित होकर किया गया कर्म ही शुभ परिणाम देता है। उन्होंने कहा कि बाहरी तत्वों ने देश की व्यवस्थित व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। बदलते समय में लोग अब स्वदेशी उत्पादों की ओर लौट रहे हैं जो स्वागत योग्य है। उन्होंने ग्रामीणों व युवाओं से आह्वान किया कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लें।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि आयुर्वेद और योग की ओर पुनः लौटने की आवश्यकता है क्योंकि निरोग जीवन के लिए यह सर्वोत्तम विकल्प है। फसलों में अत्यधिक कीटनाशकों और उर्वरकों के उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि शुद्ध वस्तुओं की पहचान कठिन हो गई है। इस अवसर पर एसडीएम महेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, डीईईओ शिव कुमार तंवर, डीएचओ डॉ. देवीलाल, डॉ. सुभाष सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गीता आचार्यों ने किया हवन

तीन दिवसीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हवन व गीता पाठ के साथ हुआ। जहर गिरि आश्रम से डॉ. अशोक गिरी के शिष्यों ने शंखनाद किया। आचार्य सुरेश, पंडित इंद्रेश कुमार झा, रामचंद्र शास्त्री, सुयोग्य शास्त्री व मुरलीधर शास्त्री ने मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया। इस दौरान जोगीवाला डेरे के महंत वेदनाथ तथा गोमठ लेघा के महंत राजनाथ मौजूद रहे। गोमठ के बच्चों ने योगासन का आकर्षक प्रदर्शन किया।



विद्यार्थियों और कलाकारों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

लोकगायक बाली शर्मा व उनकी पार्टी ने महाभारतकालीन रागनियों की प्रस्तुति दी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, वैश्य मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हालुवासिया विद्या विहार, केएम पब्लिक स्कूल, उतमीबाई आर्य कन्या सीसे स्कूल, महामति प्राणनाथ विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण उपदेश और महाभारत-आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग द्वारा सुंदर रंगोली सजाई गई।



गीता जयंती में आकर्षण का केंद्र रहा गाय का दूध

सरकारी विभागों व संस्थाओं ने योजनाओं की जानकारी देते हुए स्टॉल लगाए। श्री कृष्ण गोशाला द्वारा लगाए गए स्टॉल पर आगंतुकों को गाय का दूध पिलाया गया जो आकर्षण का केंद्र बना। आजीविका मिशन की स्टॉल पर स्वदेशी उत्पाद हाथ से बने जूते, खादी वस्त्र, जैविक पापड़, अचार, शृंगार सामग्री आदि प्रदर्शित किए गए। आयुष विभाग ने योग, पंचकर्म और प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति के लाभों पर जोर दिया।




कार्यक्रम में इन विभागों व संस्थाओं ने लगाई प्रदर्शनी

जनस्वास्थ्य विभाग ने जल संरक्षण पर जानकारी दी। डाक विभाग ने सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताया। हैफेड ने अपने उत्पादों की गुणवत्ता प्रदर्शित की। कृषि विभाग ने फसल बीमा योजना व बायोगैस संयंत्र पर मिल रही सब्सिडी से अवगत कराया। विश्व हिंदू परिषद ने धार्मिक पुस्तकें और राम मंदिर पर धर्मध्वज स्थापना का संदेश दिया। ब्रह्माकुमारी आश्रम ने श्रीमद्भागवत का संदेश साझा किया। पर्यावरण शुद्धिकरण समिति ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक किया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के विकास के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाएं बताईं। उद्यान विभाग ने फलों व सब्जियों के बाग लगाने पर दी जा रही सब्सिडी की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी, एचआईवी, मानसिक रोग, बीपी व शुगर को लेकर जागरूक किया। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, पशुधन बीमा योजना और दुग्ध प्रतियोगिता संबंधी जानकारी दी। जिला अग्रणी बैंक ने वित्तीय साक्षरता अभियान व पीएम मुद्रा योजना से अवगत कराया। यातायात पुलिस व प्रादेशिक परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा व नए नियम समझाए। जिला कल्याण विभाग ने विवाह शगुन योजना, छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना व मकान नवीनीकरण योजना की जानकारी दी। रेडक्रॉस सोसायटी ने कृत्रिम अंग वितरण व रक्तदान शिविर जानकारी दी। द चंद्रशेखर आजाद ग्रुप, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन, नव दुर्गा सहयोग संस्था, जीओ गीता व श्रीकृष्ण कृपा समिति ने अपने कार्यों की प्रस्तुति रखी। महावीर जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानंद केंद्र शाखा, महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट, नगर परिषद, बिजली वितरण निगम व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी संबंधित विभागीय जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed