फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gau Raksha Dal members protested by putting a symbolic block on the Delhi-Pilani National Highway

Bhiwani News: दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाकर गो रक्षा दल सदस्यों ने जताया विरोध

Mon, 31 Jul 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 31 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gau Raksha Dal members protested by putting a symbolic block on the Delhi-Pilani National Highway
दिल्ली-पिलानी नेशलन हाइवे पर गांव कुडल बास के समीप​ गोसेवा रक्षक दल के द्वारा लगाया गया जाम। 
भिवानी। गांव कुडलवास में सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे गो रक्षा दल सदस्यों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर सांकेतिक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। गो रक्षा दल सदस्यों ने नूंह में फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

दरअसल, नूंह के नलहड़ शिव मंदिर की जलाभिषेक यात्रा में जूई और ढिगावामंडी क्षेत्र के कई गांवों के श्रद्धालु भी शामिल होने पहुंचे थे, जो शाम तक वापस नहीं लौटे। पथराव और उपद्रव की सूचना के बाद गो रक्षा दल के सदस्यों में रोष बढ़ गया और दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना पाकर जूई पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गो सेवकों को समझाकर हाईवे को खाली कराया। वहीं उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके बाद गो सेवकों ने हाईवे खोल दिया। गो रक्षा दल सदस्यों ने बताया कि जलाभिषेक में इस इलाके से करीब 50 से अधिक श्रद्धालु शामिल होने नूंह गए हैं, जो वापस नहीं लौटे हैं। उनके वापस सुरक्षित आने को लेकर परिजन भी चिंता में हैं। परिजन भी सरकार से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जूई पुलिस थाना एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। नूंह जिला प्रशासन और प्रदेश पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाने में लगा है। उम्मीद है मंगलवार तक सभी अपने घर लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed